फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जलालपुर में भी लटेगा 47 बगैर मान्यता वाले विद्यालयों पर ताला

जलालपुर में भी लटेगा 47 बगैर मान्यता वाले विद्यालयों पर ताला

Sat, 19 May 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर में भी लटेगा 47 बगैर मान्यता वाले विद्यालयों पर ताला
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। विकास खंड में गैरमान्यता प्राप्त 47 विद्यालयों को ताला बन्द करने की नोटिस जारी की गयी है। खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर शैलेन्द्र तिवारी ने सभी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाध्यापक को गत दिनों पत्र जारी कर कहा कि यदि यह विद्यालय संचालित होते पाये गये तो संबंधित विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाध्यापक के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। नोटिस जारी होने से गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जलालपुर शिक्षा क्षेत्र में एक अरसे से गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय का संचालन होता रहा है। इन विद्यालयों को विगत वर्ष भी नोटिस जारी कर बंद करने की चेतावनी जारी की गई थी। परंतु विद्यालय संचालकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। परिणाम स्वरूप यह विद्यालय धड़ल्ले से संचालित होते रहे। गत दिनों खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर ने न्याय पंचायत समन्वयकों की जांच के बाद मिली सूची के आधार पर 47 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। विभाग की इस कार्रवाई से संबंधित विद्यालयों में हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन


इन विद्यालयों को जारी हुआ नोटिस
इनमें जेडीआरएल पब्लिक स्कूल जफरपुर, आदर्श बाबा पंचमराम उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसुमखोर, मां सरस्वती अल्लीपुर, बाबा चेतन दास गजराज दास शिक्षण संस्थान बसिया, नूर फातिमा पब्लिक स्कूल बसिया, आरपी यादव विद्यालय इमली, शिवाजी शिक्षा निकेतन अतरौरा, सुभाष चंद्र बोस जूनियर हाईस्कूल रुकुनपुर, प्रतापी देवी शिक्षण संस्थान खालिसपुर भटौली, संत तुलसीदास एकेडमी रूकुनपुर, एसएन पब्लिक स्कूल मंसूरपुर, नेशनल साइंस एकेडमी मंसूरपुर, जेडी सेंट्रल एकेडमी ताहापुर, मग्घूराम सरस्वती शिशु मंदिर धवरूआ, शिवाजी शिक्षण संस्थान धवरूआ, पीआरएम किड्स जूनियर हाईस्कूल खजूरी करौंदी, कृष्णावती सुदामा बाल विद्या मंदिर खजुरी, सत्यवती सुदामा देवी शिक्षण संस्थान खजुरी, कुंजबिहारी पब्लिक स्कूल बड़ेपुर, जेपी पब्लिक स्कूल मुरवाह, कैरियर मैचिंग पब्लिक स्कूल लखनिया, गौरव विद्या मंदिर बड़ेपुर, पब्लिक स्कूल ब्राहिमपुर कटघर मूसा, कलावती देवी पब्लिक स्कूल कटघर मूसा, सरस्वती विद्या मंदिर मेहनाजपुर बड़ेपुर, गायत्री देवी शिक्षण संस्थान लखनिया, नवज्योति बाल विद्या मंदिर बलुआ बहादुरपुर, रंजीत सिंह स्मारक गोलपुर, आदर्श बाल विद्या मंदिर टड़वा सिसारा गोलपुर, ज्ञान विद्या मंदिर गोलपुर, सरस्वती विद्या मंदिर रूकुनपुर कासिमपुर, बापू चिल्ड्रन एकेडमी फतेहपुर मोहिबपुर, सिद्धार्थ राज पब्लिक स्कूल रेवई, मनमोहन स्मारक विद्यालय अशरफपुर मझगवां, हयात पब्लिक स्कूल मदरहा, आदर्श जनता इंटर कॉलेज शेखपुर, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल अरई, श्रीमती कैलाशपति जूनियर हाईस्कूल जैनापुर, दुर्गा प्राथमिक विद्यालय साहबतारा जलालपुर, डॉ लोहिया प्राथमिक विद्यालय अहियापुर नगपुर, यूनिटी कॉलेज अहियापुर नगपुर, आरडी कॉन्वेंट स्कूल चौबे का पूरा, स्व रामआसरे स्मारक शिक्षण संस्थान बड़ेपुर, स्मार्ट कैरियर पब्लिक स्कूल बड़ेपुर, मॉ अवधराजी शिक्षण संस्थान इमलीपुर पेठिया, मा राधे मेमोरियल किड्स एकेडमी खजुरी, आरबी पब्लिक स्कूल पट्टी मुईय्यन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed