फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   एक लाख आबादी के लिए खुशखबरी, बेहतर होगी अकबरपुर में पेयजल व्यवस्था

एक लाख आबादी के लिए खुशखबरी, बेहतर होगी अकबरपुर में पेयजल व्यवस्था

Thu, 10 May 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
एक लाख आबादी के लिए खुशखबरी, बेहतर होगी अकबरपुर में पेयजल व्यवस्था
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर की लगभग 1 लाख की आबादी के लिए खुुशखबरी है। नगर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर पालिका परिषद ने लगभग 26 लाख रुपए खर्च करने की कार्य योजना तैयार की है। इस धनराशि सेे नगर पालिका क्षेत्र में 12 वाटर कूलर व 50 इंडिया मार्का हैंडपंप विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा। इसके लिए संबंधित स्थानों का चिन्हीकरण भी कर लिया गया है। एक माह के भीतर यह सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अकबरपुर नगर क्षेत्र में शुद्ध पेयजल का संकट न सिर्फ नगर क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को अखरता है, बल्कि जिला मुख्यालय आने वाले आम लोगों को भी अक्सर शुद्ध पेयजल के लिए दुकानों का ही सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में कई बार लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी दिक्कत का भी सामना करना पड़ता है। नगरवासियों की इस समस्या को देखते हुए अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। चेयरमैन सरिता गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों बोर्ड की बैठक में सभासदों ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। नगरवासियों को शुद्ध पेयजल के संकट से उबारने के लिए यह पहल सुनिश्चित की गई है। शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र वाले 12 प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर लगाया जाएगा। 50 हजार रुपये प्रति वाटर कूलर के हिसाब से करीब 6 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। संबंधित स्थानों के चिन्हीकरण का कार्य भी कर लिया गया है। वाटर कूलर के लग जाने से नगरवासियों के अलावा दूर दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों तथा अन्य राहगीरों को भी शुद्ध व शीतल पेयजल मिल सकेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर के विभिन्न वार्डों में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 50 नए इंडिया मार्का हैंडपंप को स्थापित कराने का निर्णय लिया गया है। इंडिया मार्का हैंडपंप के लगने से नगर की एक बड़ी आबादी को शुद्ध पेयजल का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए प्रत्येक हैंडपंप पर करीब 40 हजार रुपए का खर्च आएगा। इससे हैंडपंप लगाने में कुल 20 लाख रुपए का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी से जूझने में मिलेगी राहत
अकबरपुर नगर में अब तक इक्का-दुक्का स्थानों पर ही वाटर कूलर की स्थापना पूर्व में हुई थी। वह भी इन दिनों ठप चल रही है। इससे नगर के आम लोगों के अलावा मुख्यालय पर आने वाले आम वर्ग से जुड़े बाहरी लोगों को भी शीतल पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। पालिका प्रशासन ने अब 12 स्थानों पर वाटर कूलर लगाने का जो निर्णय लिया है, निश्चित तौर पर इसका दूरगामी परिणाम होगा। सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष पाठक ने कहा कि पालिका प्रशासन का यह निर्णय अत्यंत सराहनीय है। निश्चित तौर पर इसका व्यापक लाभ लोगों को मिलेगा। व्यापारी नरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि 50 हैंडपंपों की स्थापना का लाभ नगर के रहने वाले उन लोगों को मिलेगा, जिनके क्षेत्रों में हैंडपंपों से शुद्ध पेयजल नहीं आ रहा।


चल रही आवश्यक प्रक्रिया
नगर क्षेत्र में शुद्ध पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मई माह के अंत तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। हैंडपंप की स्थापना के लिए जल निगम को पत्र भेजा जा चुका है। जल्द ही हैंडपंपों की स्थापना शुरु होगी, जबकि वाटर कूलर स्थापना के लिए पालिका प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया शुरू कर रखी है। -सुरेश कुमार मौर्य, ईओ अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed