फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   संवेदनशीलता व सजगता के लिए पन्द्रह पुलिस कर्मी हुए समारोहपूर्वक सम्मानित

संवेदनशीलता व सजगता के लिए पन्द्रह पुलिस कर्मी हुए समारोहपूर्वक सम्मानित

Thu, 10 May 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
संवेदनशीलता व सजगता के लिए पन्द्रह पुलिस कर्मी हुए समारोहपूर्वक सम्मानित
अंबेडकरनगर। ड्यूटी के दौरान मां की ममता का भाव प्रकट करने वाली महिला सिपाही समेत कुल 15 सिपाहियों को गुरुवार को पुलिस कार्यालय में समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। बेस्ट वर्कर अवार्ड भी दिया गया। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने सभी पुलिस कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान संवेदनशीलता का भी ध्यान रखना अत्यंत अहम होता है। इस सम्मान से अन्य पुलिस कर्मियों को भी ऐसा करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

एक दिन पहले अहिरौली थाना क्षेत्र में हुए दहेज हत्या मामले के दौरान मौके पर जांच के लिए पुलिस टीम के साथ पहुंची महिला सिपाही प्रियांशु वर्मा ने मां की ममता का परिचय देते हुए दिवंगत महिला के एक नवजात बच्चे को सीने से चिपका रखा था। रोते बच्चे को चुप कराने के लिए उसने जिस तरह का ममत्व दिखाया वह सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिले भर में उसकी संवेदनशीलता की खूब चर्चा हुई। अमर उजाला ने इस मामले में एसपी का ध्यान आकृष्ट कराया। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने महिला सिपाही के इस कार्य के लिए उसे बेस्ट कर्मचारी अवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय लिया। गुरुवार अपराह्न महिला सिपाही को एसपी ने पुलिस कार्यालय बुलाकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

इसके अलावा बीते दिनों अकबरपुर में लावारिस तौर पर घूमते मिली एक बुजुर्ग महिला को पीआरबी ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों सुशील सिंह, संजीव कुमार एवं वसीम अहमद द्वारा पहले भोजन करवाने फिर वाराणसी में रह रहे परिवारीजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द करने पर तीन सिपाहियों को भी बेस्ट कर्मचारी अवार्ड से सम्मानित किया गया। अहिरौली में लावारिस मिले नवजात बच्चे को बीते दिनों कुत्तों व जंगली जानवरों का निवाला बनने से बचाने वाले सिपाहियों राममूर्ति दुबे, अखंड प्रताप सिंह व अनिल राय को भी सम्मानित किया गया। जैतपुर थाना क्षेत्र में बारात आए बालक के लापता हो जाने पर उसे खोजकर परिवारीजनों से मिलवाने वाले सिपाहियों अनिरुद्ध मिश्र व आलोक त्यागी के अलावा महिला थाना प्रभारी संगीता सक्सेना, पुलिसकर्मी शिखा सिंह, रामचंद्र यादव, प्रिंस यादव व राजेश गौतम आदि को भी अलग अलग मामलों के लिए एसपी ने सम्मानित किया। एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे ही उन्हें अपनी संवेदनशीलता और सजगता के बलबूते पुलिस के प्रति जनता का विश्वास कायम रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed