फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   टांडा में तीन करोड़ से जीजीआईसी का भवन बनकर तैयार

टांडा में तीन करोड़ से जीजीआईसी का भवन बनकर तैयार

Thu, 10 May 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
टांडा में तीन करोड़ से जीजीआईसी का भवन बनकर तैयार
अंबेडकरनगर। मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्लान के तहत अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र टांडा नगर के मीरानपुरा मोहल्ले में लगभग सवा तीन करोड़ की लागत से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवन का बनकर लगभग तैयार है। विद्यालय में शिक्षण कार्य प्रारंभ करने के लिए डीआईओएस कार्यालय को जिला अल्पसंख्यक विभाग ने गत दिवस ही पत्र भेज दिया है। उम्मीद है कि जुलाई माह में विद्यालय का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। इससे क्षेत्र की एक लाख की आबादी से जुड़ी बेटियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा अतिमहत्वाकांक्षी मल्टी सेक्टारल डेवलपमेंट प्लान योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत संबंधित क्षेत्रों में अस्पताल, पेयजल व्यवस्था, विद्यालय आदि का निर्माण कराए जाने की योजना है। इसके तहत वर्ष 2013-14 में टांडा नगर के मीरानपुरा मोहल्ले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के निर्माण को हरी झंडी शासन ने प्रदान की थी। 3 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस विद्यालय के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस को दी गई। साथ ही मार्च 2016 तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाने का भी निर्देश दिया गया। हालांकि धनाभाव के चलते निर्धारित समय पर निर्माण कार्य नहीं पूरा हो सका। बाद में धन उपलब्ध होने पर गत दिवस निर्माण कार्य पूर्ण हो गया।
विज्ञापन

90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा होने की रिपोर्ट पर 31 अगस्त 2017 को प्रांतीय खंड लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता यतेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जगन्नाथ पांडेय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके सिंह व परियोजना प्रबंधक यूनिट 21 फैजाबाद केके पटेल की टीम ने निर्माण का स्थलीय सत्यापन किया। कुछ कमियां पाई गईं, तो उसे दूर करने का निर्देश दिया। इसके बाद गत दिवस ही कार्यदायी संस्था ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को निर्माण कार्य पूर्ण होने की रिपोर्ट सौंपी। इस पर 18 अप्रैल 2018 को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जगन्नाथ पांडेय ने डीआईओएस कार्यालय को पत्र भेजकर विद्यालय का संचालन प्रारंभ करने को कहा। कहा गया कि स्थाई व्यवस्था होने तक अस्थाई तौर पर प्रधानाचार्य, सहायक अध्यापक, प्रवक्ता, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की व्यवस्था करें, जिससे विद्यालय में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक विद्यालय का संचालन शुरू किया जा सके। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की पहल पर उम्मीद है कि जुलाई से विद्यालय का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। इससे क्षेत्र की लगभग एक लाख की आबादी से जुड़ी छात्राओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं को मिलेगा व्यापक लाभ
मीरानपुरा निवासी मोहम्मद अमीन ने कहा कि विद्यालय के संचालन से क्षेत्र की बालिकाओं को बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए इधर उधर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सरकारी विद्यालय होने के चलते फीस भी अधिक नहीं देनी पड़ेगी। छज्जापुर के इश्तियाक हुसैन व जमशेद ने कहा कि मीरानपुरा जैसे अल्पसंख्यक बाहुल्य वाले क्षेत्र में इंटर स्तर तक का विद्यालय खुलना क्षेत्र की बालिकाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विशेषकर उन बालिकाओं को व्यापक लाभ होगा, जो आर्थिक संकट के चलते बेहतर शिक्षा नहीं ग्रहण कर पा रही थीं।


शीघ्र शुरू होगा संचालन
शैक्षिक सत्र 2018-19 में विद्यालय का संचालन प्रारंभ किया जा सके, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र ही विद्यालय का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। -विनोद सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed