{"_id":"5af07c414f1c1b3b0a8b8bdd","slug":"15257098862025-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गत वर्ष के नामांकन से अभी भी 25 हजार पीछे है बेसिक शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गत वर्ष के नामांकन से अभी भी 25 हजार पीछे है बेसिक शिक्षा विभाग
Updated Mon, 07 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिषदीय विद्यालयों में छात्र छात्राओं की संख्या बढ़ाने को लेकर जिम्मेदार अधिकारी, शिक्षक व शिक्षिकाएं गंभीर नहीं हो रहे हैं। जिले को मिले 2 लाख 11 छात्र-छात्राओं के लक्ष्य को पूरा करने की बात दूर, विगत वर्ष जिले के 1873 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत 1 लाख 96 हजार छात्र-छात्राओं की संख्या को ही नहीं पूरा किया जा सका है। नए शिक्षा सत्र को लगभग सवा माह बीतने को हैं, लेकिन अभी भी विगत वर्ष के सापेक्ष लगभग 25 हजार छात्र-छात्राएं कम हैं। मौजूदा समय में बीएसए कार्यालय के अनुसार लगभग 1 लाख 71 हजार छात्र-छात्राओं का पंजीयन हो चुका है।
परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीयन हो, इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसमें एमडीएम योजना के अलावा सप्ताह में एक दिन फल व दूध दिए जाने की भी योजना है। इसके अलावा निशुल्क ड्रेस, किताब, जूता व मोजा तथा स्कूल बैग भी परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को दिया जाता है। और तो और परिषदीय विद्यालयों को कान्वेंट स्कूल की तरह छात्र-छात्राओं को शिक्षा दी जा सके, इसके लिए जिले के कुल 1873 परिषदीय विद्यालय के सापेक्ष 50 विद्यालयों को नए शिक्षा सत्र में अंग्रेजी माध्यम से कर दिया गया। इन सबके बावजूद परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या में वृद्धि नहीं हो रही है।
नया शिक्षा सत्र का लगभग सवा माह बीतने को है, लेकिन अब तक विगत वर्ष की संख्या को ही नहीं पाया जा सका है। बीएसए कार्यालय के अनुसार जिले के 1353 प्राथमिक व 520 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विगत वर्ष 1 लाख 96 हजार छात्र छात्राएं पंजीकृत थे। नए शिक्षा सत्र में अब तक लगभग 1 लाख 71 हजार छात्र छात्राओं का पंजीयन हो चुका है। ऐसे में विगत वर्ष की संख्या से ही लगभग 25 हजार छात्र-छात्राओं की संख्या कम है। नए शिक्षा सत्र में शासन से जिले को 2 लाख 11 हजार छात्र-छात्राओं का पंजीयन कराने का लक्ष्य दिया गया है। हालांकि जब अभी तक विगत वर्ष की संख्या को ही नहीं पूरा किया जा सका है, तो लक्ष्य की प्राप्ति किस प्रकार की जाएगी, इसका अंदाजा लगाना कठिन है। जो छात्र-छात्राएं विद्यालय में पंजीकृत हैं, उनकी शतप्रतिशत उपस्थिति भी विद्यालय में सुनिश्चित नहीं की जा सकी है। ज्यादातर विद्यालयों में 35 से 40 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की ही उपस्थिति हो रही है। सोमवार को अमर उजाला ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति जानने के लिए कुछ विद्यालयों का जायजा लिया, तो कुछ इस प्रकार का दृश्य देखने को मिला-
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय राबीबहाउद्दीनपुर : सिर्फ 11 बच्चों का हुआ नया नामांकन
अकबरपुर नगर से सटे इस प्राथमिक विद्यालय में अमर उजाला टीम पहुंची, तो यहां मौके पर 25 छात्र छात्राएं ही शिक्षण कक्ष में मौजूद मिले, जबकि रजिस्टर में कुल 96 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे। प्रधानाध्यापिका वंदना सिंह ने बताया कि नए शिक्षा सत्र में कुल 11 नए छात्र छात्राओं का नामांकन हुआ है। छात्र-छात्राओं की संख्या में और भी वृद्धि हो, इसके लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जो छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, उन्हें योजनाओं का समुचित लाभ दिलाया जा रहा है।
प्राथमिक विद्यालय विजयगांव : 5 नए छात्र-छात्राओं का ही प्रवेश
इस विद्यालय में कुल 66 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, लेकिन सोमवार को मात्र 18 छात्र-छात्राएं ही विद्यालय में उपस्थित मिले। नए शिक्षासत्र में मात्र 5 नए छात्र-छात्राओं का नामांकन अब तक हो सका है। प्रधानाध्यापिका मंगेशलता ने बताया कि जिन छात्र छात्राओं का पंजीकरण हो चुका है, वे सभी प्रतिदिन विद्यालय पहुंचे, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही विद्यालय में छात्र छात्राओं की संख्या में वृद्धि हो, इसके लिए भी गांव में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
प्राथमिक विद्यालय कटरिया याकूबपुर : हो सके सिर्फ 8 रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला टीम प्राथमिक विद्यालय कटरिया याकूबपुर पहुंची, तो यहां मात्र एक कक्ष में कुछ छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते दिखे। जानकारी करने पर प्रधानाध्यापिका पूनम ने बताया कि विद्यालय में कुल 153 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। सोमवार को इसके सापेक्ष मात्र 58 छात्र छात्राएं ही विद्यालय में उपस्थित थे। बताया कि नए शिक्षासत्र में अब तक 8 नए बच्चों का नामांकन हुआ है। कहा कि बच्चों की संख्या में वृद्धि करने के लिए लगातार अभियान चलाकर अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है।
लोगों को किया जा रहा जागरूक
स्कूल चलो अभियान के तहत जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली जा रही है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा डोर टू डोर जाकर अभिभावकों को आवश्यक जानकारी दी जा रही है। अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीयन परिषदीय विद्यालयों में हो सके, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। - अतुल कुमार सिंह, बीएसए