{"_id":"5af07c3b4f1c1b87028b88f9","slug":"152570988119-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे किशोर को कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे किशोर को कार ने रौंदा, मौत
Updated Mon, 07 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सड़क पार कर रहे एक किशोर को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर अन्य दुर्घटनाओं में एक वृद्धा समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्रारंभिक इलाज के बाद वृद्धा को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार टांडा थाना अन्तर्गत इनमियापुर गांव निवासी चंद्रसेन का (10) वर्षीय पुत्र सूर्यांश रविवार देर शाम कुछ सामान लेने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं पड़ी है।
आलापुर थाना अन्तर्गत रामनगर निवासी कुशलावती देई (65) पत्नी रामअवतार सोमवार सुबह उस समय तेज रफ्तार जीप की चपेट में आ गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर ही थी। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मालीपुर थाना अन्तर्गत अखईपुर गांव निवासी रामचंद्र (40) रविवार देर शाम बाइक से मालीपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना अन्तर्गत लारपुर निवासी जयप्रकाश (41) रविवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर थाना अन्तर्गत माधवपुर गांव निवासी कांशीराम (50) सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत यादवपुर निवासी रविचंद्र (28) रविवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कांशीराम की हालत गंभीर बनी हुई है।