फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अकबरपुर स्टेशन पर चार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की बढ़ी उम्मीद

अकबरपुर स्टेशन पर चार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की बढ़ी उम्मीद

Fri, 04 May 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर स्टेशन पर चार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की बढ़ी उम्मीद
अंबेडकरनगर। रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की बहुप्रतीक्षित उम्मीदें जल्द ही साकार होने वाली हैं। सांसद हरिओम पांडेय के प्रस्ताव पर उत्तर रेलवे प्रशासन ने रेलवे बोर्ड को अपनी संस्तुति में कहा है कि संबंधित चार ट्रेनों का अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव व्यावसायिक दृष्टिकोण से उचित है और संचालन की दृष्टि से संभव भी है। हालांकि इसके साथ ही सांसद के कई अन्य प्रस्ताव को संचालन तथा व्यवसायिक दृष्टिकोण से उचित नहीं पाया। इस बीच सांसद के मुताबिक ट्रेनों के ठहराव को जल्द ही रेल मंत्रालय की तरफ से हरी झंडी मिल जाएगी। इस बाबत उनकी रेल मंत्री से वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अकबरपुर रेलवे स्टेशन व्यावसायिक दृष्टिकोण से रेलवे के लिए प्रमुख स्टेशनों में शुमार है। वाराणसी से अयोध्या होते हुए लखनऊ रेलखंड के प्रमुख स्टेशनों में अकबरपुर का उल्लेख होता है। स्टेशन को जंक्शन का दर्जा मिला हुआ है। स्टेशन पर इस समय 26 एक्सप्रेस व पैसेंजर गाडिय़ों का ठहराव होता है, लेकिन चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव यहां लंबे समय से नहीं हो रहा है। बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, गुजरात, दिल्ली व राजस्थान आदि राज्यों में जाने के लिए इस रूट से होकर चार प्रमुख ट्रेनें डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, लोक नायक एक्सप्रेस तथा सूरत मुजफ्फरनगर एक्सप्रेस गुजरती हैं। यही चार प्रमुख ट्रेन अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती हैं। इनके ठहराव की मांग लंबे समय से चली आ रही है। इस बीच अब इन ट्रेनों के ठहराव की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

दरअसल बीते दिनों सांसद हरिओम पांडेय ने रेल मंत्री पीयूष गोयल तथा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर ट्रेनों के ठहराव से लेकर कई अन्य प्रमुख मांगों का पत्र उन्हें सौंपा था। रेल मंत्री के निर्देश के बाद उत्तर रेलवे प्रशासन ने विभिन्न मांगों पर आवश्यक छानबीन की। इसके बाद बीते माह ही रेलवे बोर्ड को जो आख्या/संस्तुति भेजी गई है उसमें कहा गया है कि अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर इन चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव व्यावसायिक दृष्टिकोण से उचित है और यह संचालन की दृष्टि से संभव भी है। हालांकि कई अन्य मांगों को ऑपरेशनली एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से जस्टीफाइड नहीं पाया गया। उत्तर रेलवे महाप्रबंधक की तरफ से भेजे गए अप्रूवल में चार ट्रेनों के ठहराव को ऐसे में अपनी संस्तुति प्रदान कर दी गई है। इसके चलते ही उम्मीद जताई जा रही है कि रेलवे बोर्ड जल्द ही इन ट्रेनों के ठहराव को अपनी हरी झंडी दे सकता है। उधर शुक्रवार को अमर उजाला से खास बातचीत में सांसद ने दावा किया कि उत्तर रेलवे महाप्रबंधक की संस्तुति के बाद अब जल्द ही इन ट्रेनों के ठहराव को रेल मंत्रालय अपनी मंजूरी दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जिलों के यात्रियों को मिलेगा लाभ
चार जोड़ी ट्रेनों का ठहराव होने से अंबेडकरनगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा सुल्तानपुर, बस्ती, आजमगढ़ व नौनपुर जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। दरअसल सीमावर्ती जिले में रहने वाले सैकड़ों यात्री प्रतिदिन अकबरपुर स्टेशन आकर ही अलग-अलग ट्रेन से गंतव्य की तरफ रवाना होते हैं। जिले के ज्यादातर क्षेत्रों के यात्री भी ट्रेन से यात्रा के लिए अकबरपुर स्टेशन ही पहुंचते हैं।


जल्द होगा ट्रेनों का ठहराव
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित होगा। अप व डाउन मिलाकर चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन होंगी। उत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने अपनी संस्तुति कर दी है। रेलवे मंत्रालय जल्द ही इसे अपनी हरी झंडी दे देगा। इस बाबत मेरी रेल मंत्री से वार्ता हो चुकी है। ट्रेनों के ठहराव का व्यापक फायदा आम लोगों को मिलेगा। -हरिओम पांडेय, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed