फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1 हजार से अधिक कोटे की दुकानों पर जल्द लगेगी पीओएफ मशीन

1 हजार से अधिक कोटे की दुकानों पर जल्द लगेगी पीओएफ मशीन

Tue, 01 May 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
1 हजार से अधिक कोटे की दुकानों पर जल्द लगेगी पीओएफ मशीन
अंबेडकरनगर। जिले के 1 हजार 46 राशन की दुकानों पर शीघ्र ही पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए जिलापूर्ति विभाग ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पीओएस मशीन लगने से राशन की कालाबाजारी पर पूरी तरह अंकुश लग सकेगा। साथ ही पात्रों को सुचारु ढंग से निर्धारित मूल्य व मात्रा में राशन मिल सकेगा। इससे पहले 91 राशन की दुकानों पर पहले ही यह मशीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकारी राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए गत दिवस शासन ने सभी कोटे की दुकानों पर पीओएस मशीन लगाए जाने का निर्णय लिया था। दरअसल इस मशीन से पात्रों व उसके परिवार का आधार कार्ड लिंक कराना आवश्यक है। राशन लेने के दौरान पहले पात्र को मशीन पर अंगूठा लगाना पड़ता है। इसके बाद उसमें से एक पर्ची निकलती है, जिसमें न सिर्फ मूल्य अंकित होता है, बल्कि मात्रा भी अंकित होता है। इससे पात्र को सुचारु मात्रा में अनाज मिल सकेगा। बताते चलें कि जिले में कुल 1137 राशन की दुकानें हैं। इससे 65 हजार 967 अंत्योदय व 2 लाख 79 हजार 745 पात्र गृहस्थी के पात्र जुड़े हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत पहले चरण में जिले के 91 राशन की दुकानों पर पीओएस मशीन लगा दी गई। अब दूसरे चरण में शीघ्र ही 1 हजार 46 कोटे की दुकानों पर यह मशीन लगाए जाने की तैयारी है। विभाग का मानना है कि कोटे से लगातार आ रही घटतौली व अन्य कालाबाजारी की शिकायतों पर अंकुश लगाने की दिशा में यह मशीन काफी कारगर साबित होगी। रोज-रोज के विवाद से भी काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकेगा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेश कुमार सरोज ने बताया कि 1137 कोटे की दुकानों के सापेक्ष 91 दुकानों पर पहले ही यह मशीन लगाई जा चुकी है। अब शेष 1 हजार 46 कोटे की दुकानों पर भी शीघ्र ही इसे लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत योग्य है कदम
सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष पाठक ने कहा कि कोटे की दुकानों पर पीओएस मशीन लगाना अत्यंत स्वागत योग्य कदम है। इससे निश्चित तौर पर कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा। प्रशासन को ऐसे मामलों में और सख्ती की जरूरत है। व्यापारी वीरेंद्र सेठ ने कहा कि इस निर्णय को काफी पहले ही अमल में लाना चाहिए था। अब भी यदि प्रभावी ढंग से इसका क्रियान्वयन हो जाए, तो आमलोगों को व्यापक फायदा मिलेगा।

पात्रों को मिलेगा सीधा लाभ
पॉइंट आफ सेल मशीन लगने से राशन की कालाबाजारी पर पूरी तरह अंकुश लगेगा। इसका सीधा लाभ पात्रों को मिलेगा। -निलेश उत्पल, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed