{"_id":"5ae5fe5c4f1c1b46098b71de","slug":"152502229912-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लवली, नीलेश, अनिमेष व शताक्षी ने बनाया प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लवली, नीलेश, अनिमेष व शताक्षी ने बनाया प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट नतीजों में जिले के चार मेधावियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाने की कामयाबी पाई। हाईस्कूल की छात्रा लवली दुबे ने 93.50 प्रतिशत अंक के साथ मेरिट सूची में प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया तो वही 93.17 प्रतिशत अंक के साथ नीलेश विश्वक र्मा प्रदेश में नौवां स्थान पाने में कामयाब रही। इंटरमीडिएट परीक्षा में अनिमेष यादव ने 91 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश की मेरिट सूची में नौवां स्थान हासिल किया है। वहीं 90.80 प्रतिशत अंक के साथ शताक्षी सिंह को 10वां स्थान मिला है। यह पहला मौका है जब प्रदेश की मेरिट सूची में जिले के चार चार मेधावियों को स्थान प्राप्त हुआ है। इसे जिले की बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।
रविवार को यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम आने को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं में उत्सुकता का माहौल था। समय बढ़ने के साथ ही उनकी उत्सुकता बढ़ती जा रही थी। दोपहर बाद परिणाम सामने आते ही मेधावी छात्र छात्राएं खुशी से उछल पड़े। दरअसल तमाम छात्र छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन इन परिणामों में किया। छात्र-छात्राओं की सफलता के साथ ही उनके परिवारीजनों की भी खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। एबीएमआईसीएस खेंवार की छात्रा लवली दुबे ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में सातवां व जिले में पहला स्थान हासिल कर लिया तो वहीं रामदेव जनता इंटर कॉलेज बरियावन की छात्रा नीलेश विश्वकर्मा ने प्रदेश में नौवां स्थान हासिल करने के साथ ही जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जयबजरंग इंटर कॉलेज रामनगर के छात्र अनिमेष यादव ने 91 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में नौवां जबकि जिले में पहला स्थान हासिल किया। जेडीजेबी इंटर कॉलेज खेमापुर की छात्रा शताक्षी सिंह ने प्रदेश में नौवां व जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। इन छात्र छात्राओं के अलावा कई अन्य मेधावियों की जोरदार सफलता पर भी उनके परिवार में उल्लास का माहौल देखने को मिला।