{"_id":"5ae5fe584f1c1b320a8b7255","slug":"152502229612-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश टाप कर किसान पिता की बेटी अंजली ने रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश टाप कर किसान पिता की बेटी अंजली ने रचा इतिहास
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मेरिट सूची में अंबेडकरनगर का जिक्र भले न हो, लेकिन यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश टॉप कर अकबरपुर तहसील निवासी अंजली वर्मा ने जिले का नाम रोशन कर दिया। किसान की यह बेटी इन दिनों इलाहाबाद में रहकर ही पढ़ाई कर रही है। उसकी सफलता ने परिवार की खुशियों में चार चांद लगा दिए हैं। वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती है। अंजली को 96.33 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। उधर हाईस्कूल मेरिट सूची में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाला छात्र शनि वर्मा भी अंबेडकरनगर का ही मूल निवासी है। वह टांडा तहसील के चौथइया गांव का रहने वाला है। वह गोंडा जिले के एमपीएसके इंटर कॉलेज का छात्र का है। 94.17 प्रतिशत अंक के साथ उसे प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। वह गोंडा में अपने मामा के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा है।
रविवार को यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में यूं तो हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रदेश मेरिट सूची में जिले के चार मेधावियों के नाम का उल्लेख था, लेकिन उनसे भी बढ़कर जिले का मान बढ़ाया है, हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश टॉप करने वाली छात्रा अंजली वर्मा ने। मेरिट सूची में उसके नाम का उल्लेख इलाहाबाद जिले के बृजबिहारी सहाय इंटर कालेज से जुड़ा है। दरअसल वह इलाहाबाद में ही रहकर पढ़ाई कर रही है। इलाहाबाद में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे चचेरे भाई संतोष कुमार के साथ ही अन्य भाई बहनों के साथ ही रहकर अंजली बृजबिहारी सहाय इंटर कॉलेज शिवकुटी इलाहाबाद में कक्षा 10 की छात्रा है। वह मूल रूप से अंबेडकरनगर जनपद के अकबरपुर तहसील अंतर्गत सूबेदार का पूरा यरकी की निवासी है। पिता आशाराम वर्मा यरकी में ही रहकर खेती-किसानी करते हैं, जबकि मां चक्रवती देवी अंबेडकरनगर जिले के प्राथमिक विद्यालय भारीडीहा में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं। बड़ी बहन दीक्षा बीए की छात्रा है, जबकि छोटा भाई आदर्श एलकेजी का छात्र है। अंजली आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती है। उसका कहना है कि इस क्षेत्र के माध्यम से भी समाज में नई व सकारात्मक क्रांति लाई जा सकती है।
जश्न में डूबे परिवारीजन व ग्रामीण
रविवार को परिणाम आते ही अंजली की ऐतिहासिक सफलता पर पूरा गांव मानों जश्न में डूब गया। गांव में मौजूद पिता आशाराम वर्मा ने कहा कि उन्हें अपनी पुत्री पर गर्व है। उसने प्रदेश टॉप कर न सिर्फ परिवार, बल्कि जनपद का नाम रोशन किया है। माता चक्रवती ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी बेटी आगे पूरे देश में नाम रोशन करेगी। अंजली के मामा सरदार पटेल इंटर कॉलेज लारपुर के लिपिक ललित मोहन वर्मा ने बताया कि अंजली की प्रारंभिक शिक्षा अंबेडकरनगर में ही हुई है। अकबरपुर नगर के डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज से कक्षा आठ उत्तीर्ण करने के बाद ही उसने इलाहाबाद में कक्षा नौ से पढ़ाई करना शुरू की थी। वह अच्छे माहौल में प्रगति कर सके, इसीलिए उसे इलाहाबाद भेजा गया। बताया कि उसकी बड़ी बहन दीक्षा भी इलाहाबाद में ही रहकर स्नातक कर रही है। अपनी बहन व भाइयों के सानिध्य में ही रहकर उसे यह सफलता प्राप्त हो सकी है।