फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आज लगेगा प्रसिद्ध जौनपुरिया मेले, उमड़ेगी लोगों की भीड़

आज लगेगा प्रसिद्ध जौनपुरिया मेले, उमड़ेगी लोगों की भीड़

Sat, 28 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
आज लगेगा प्रसिद्ध जौनपुरिया मेले, उमड़ेगी लोगों की भीड़
अंबेडकरनगर। पूर्वांचल का ऐतिहासिक जौनपुरिया मेले का आयोजन शनिवार को अकबरपुर नगर के अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग पर होगा। मेले में न सिर्फ अंबेडकरनगर, बल्कि इर्दगिर्द के जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। सुबह से देर शाम तक चलने वाले मेले के दौरान जगह-जगह स्थापित लहबड़ की विशेष पूजा अर्चना होती है। मन्नत उतारने के लिए कुछ लोग बच्चों का मूंड़न भी कराते हैं। मेले के एक दिन पहले ही न सिर्फ विभिन्न प्रकार की दुकानें सज गईं, बल्कि बच्चों व युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले भी लग गए। इसके अलावा तरबूज की भी दुकानें एक दिन पहले ही सज गईं। उधर मेले को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने भी आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर लीं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष मई माह के प्रथम शनिवार को अकबरपुर नगर के अकबरपुर फैजाबाद स्थित मेलहिया बाग में जौनपुरिया मेले का आयोजन होता है। इस बार इस मेले का आयोजन अप्रैल के अंतिम शनिवार को होगा। 28 अप्रैल की सुबह से ही न सिर्फ अंबेडकरनगर जनपद, बल्कि इर्दगिर्द के अन्य जनपदों से भी श्रद्धालु के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो अपराह्न तक जारी रहेगा। मेले के दौरान न सिर्फ मेलहिया बाग, बल्कि इर्दगिर्द के क्षेत्र में सैय्यद सालार गाजी मियां का प्रतीक लहबड़ स्थापित कर उसकी विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। मान्यता है कि लहबड़ के सामने बैठकर जो भी मन्नत मांग जाए, वह अवश्य पूरी होती है।
विज्ञापन

उधर शनिवार को लगने वाले मेले के एक दिन पहले ही विभिन्न प्रकार की दुकानें सज गईं। विभिन्न प्रकार के खिलौने के साथ ही मेले के मुख्य आकर्षक तरबूज की भी जगह जगह दुकानें सज गईं। बच्चों व युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले भी स्थापित हो गए। इस बीच मेले को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर लीं। अकबरपुर फैजाबाद मुख्य मार्ग पर मेले का आयोजन होने के चलते सुबह 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक वाहन इस मार्ग से नहीं जा सकेंगे। ट्रैफिक प्रभारी सुधांशु वर्मा ने यातायात डायवर्जन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed