फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   यूएनए में मिला सौम्या को इंटर्नशिप करने की सफलता

यूएनए में मिला सौम्या को इंटर्नशिप करने की सफलता

Thu, 26 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
यूएनए में मिला सौम्या को इंटर्नशिप करने की सफलता
अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र की सहसा गांव निवासिनी सौम्या मिश्रा ने संयुक्त राष्ट्र संघ न्यूयार्क में फाइनेंस विषय में इंटर्नशिप में चयनित होने की सफलता हासिल की है। उनकी इस सफलता पर परिवारीजनों व शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार किया है। यह जानकारी उनके चाचा भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल मिश्र ने दी। बताया कि सौम्या बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। उनके पिता संजय कुमार मिश्र मुंबई में आईएएस हैं तो माता अलका मिश्रा भी आईएएस अधिकारी हैं। नरसी मोंजी विश्वविद्यालय मुंबई से बीटेक, एमटेक व एमबीए की डिग्री लेने वाली सौम्या को यह सफलता कठिन परिश्रम के बाद मिली है। शार्ट लिस्टिंग एवं टेलीफोनिक इंटरव्यू के पश्चात उन्हें फाइनेंस विषय में यूएन मुख्यालय न्यूयार्क सिटी में छह माह की इंटर्नशिप के लिए चुना गया है। वे संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ पीस कीपिंग ओपरसंस में आगामी 06 माह के लिए इंटर्न-फाइनेंस के रूप में कार्य करेंगी। राहुल ने कहा कि उनकी इस सफलता से देश व प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। भाजपा मंडल महामंत्री आकाश वर्मा, दिलीप श्रीवास्तव, ओमकार गुप्त, महेंद्र जायसवाल, चंद्रप्रकाश यादव, प्रमोद कनौजिया, जयप्रकाश यादव व आत्मा प्रसाद मौर्य आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed