फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   60 लाख रुपये की लागत से टांडा नगर के तीन मोहल्लों में बनेंगे प्राथमिक विद्यालय

60 लाख रुपये की लागत से टांडा नगर के तीन मोहल्लों में बनेंगे प्राथमिक विद्यालय

Mon, 23 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
60 लाख रुपये की लागत से टांडा नगर के तीन मोहल्लों में बनेंगे प्राथमिक विद्यालय
अंबेडकरनगर। मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्लान के तहत अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र टांडा में 60 लाख रुपये की लागत से तीन प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के लगभग 45 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। विद्यालयों के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को सौंपा गया है। निर्माण में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न हो, इसके लिए शासन से जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को राशि उपलब्ध करा दी गई है। शीघ्र ही विद्यालयों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्लान के तहत विद्यालय निर्माण कराए जाने की घोषणा की थी। योजना के तहत विद्यालयों का निर्माण हो सके, इसके लिए शासन से जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र के तीन स्थानों पर प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगा था। शासन के निर्देशानुसार जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने गत दिवस जिले के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र टांडा के तीन ऐसे प्राथमिक विद्यालयों की सूची शासन को भेजी, जो लंबे समय से अत्यंत जीर्णक्षीर्ण हो चुके हैं। इन विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह ठप है। इन विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को मौजूदा समय में निकट के दूसरे विद्यालय में शिक्षा दी जा रही है। इनमें प्राथमिक विद्यालय छज्जापुर, प्राथमिक विद्यालय मीरानपुरा व प्राथमिक विद्यालय हयातनगर शामिल हैं।
विज्ञापन

विभाग के प्रस्ताव को को अत्यंत जर्जर हो चुके इन तीनों विद्यालयों का नए सिरे से निर्माण को बीते दिनों शासन ने हरी झंडी प्रदान कर दी। 20 लाख रुपये से प्रत्येक विद्यालय भवन निर्माण के लिए शासन ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को 60 लाख रुपये भी उपलब्ध करा दिया गया। विद्यालय भवन निर्माण के लिए शासन स्तर पर ही कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही एक वर्ष मेें भवन का निर्माण पूर्ण किए जाने का भी निर्देश दिया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कन निगराने में बनने वाले तीनों विद्यालयों के निर्माण होने से संबंधित क्षेत्र की लगभग 45 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को मिलेगा व्यापक लाभ
छज्जापुर के मोहम्मद अनीस व इमरान ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना का सीधा लाभ अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को मिलेगा। मीरानपुरा के अफरोज व शब्बर ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय काफी सराहनीय है। इस प्रकार के कदम से अल्पसंख्यक छात्र्- छात्राओं को लाभ मिलेगा। कहा कि अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के विकास के लिए चलाई जा रही यह योजना आने वाले समय अल्पसंख्यकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।


शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य
मल्टी सेक्टोरल डवलपमेंट प्लान के तहत अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र टांडा नगर के तीन मोहल्लों में प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। शासन से राशि उपलब्ध हो चुकी है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। -जगन्नाथ उपाध्याय, प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed