फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   तीन वर्ष बाद भी नहीं पूरा हुआ मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र का निर्माण

तीन वर्ष बाद भी नहीं पूरा हुआ मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र का निर्माण

Mon, 23 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
तीन वर्ष बाद भी नहीं पूरा हुआ मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र का निर्माण
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बन रहे 30 शैया के मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र का निर्माण कार्य डेडलाइन के तीन वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा है। पिछली सरकार में शुरू हुई यह परियोजना तहसील क्षेत्र की महिलाओं के लिए लाभप्रद साबित हो सकती है, लेकिन फिलहाल यह योजना छलावा ही बनी हुई है। शासन की मंशा थी कि वर्ष 2015 में इसे पूरा कर इसे शिशुओं व महिलाओं की सुविधा के लिए संचालित कर दिया जाएगा। हालांकि बजट मिलने के बाद भी अब तक ऐसा नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र की हजारों महिलाओं व शिशुओं को सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार ने चिकित्सा सेवा में बेहतर सुधार के लिए तहसील मुख्यालयों पर मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र खोलने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में जलालपुर तहसील क्षेत्र में भी इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ। नगपुर सीएचसी परिसर में 2 करोड़ 76 लाख रुपए की इस परियोजना के कार्य का शुभारंभ 7 मई 2014 में हुआ। निर्माण कार्य का जिम्मा यूपीपीसीएल यूनिट प्रथम फैजाबाद को सौंपा गया। शासन से लक्ष्य निर्धारित था कि एक वर्ष के अंदर 30 शैया के इस अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। इसके बाद इसका संचालन शुरू कर दिया जाए। विभाग व कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के लक्ष्य के तीन वर्ष बीतने को है, लेकिन अब तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अस्पताल में अभी इलेक्ट्रिकल का कार्य शेष है। मरीजों व तीमारदारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बनने वाले ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य भी अब तक पूरा नहीं हो सका है। जबकि लक्ष्य था कि 7 मई 2015 को भवन निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमा व कार्यदायी संस्था की उपेक्षा के चलते अस्पताल भवन में कई और कार्य अधूरे पड़े हैं। जिम्मेदार लोगों की इस लापरवाही से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश का माहौल है। सपा नेता सिद्धार्थ मिश्र ने सरकार पर हीलाहवाली बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जन कल्याण में किए गए कार्यों को पूरा करने में शिथिलता बरत रही है। 30 शैय्या अस्पताल के संचालन से क्षेत्र की लाखों महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखकर जल्द ही इसका निर्माण पूरा कराए जाने पर जोर दिया है। स्थानीय पंकज वर्मा, सुनील यादव व राजेश कुमार ने मांग किया कि जिला प्रशासन को समय-समय पर ऐसी महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करनी चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर त्वरित गति से कार्य पूरा कराए जाने व जल्द संचालन किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द पूरा होगा निर्माण
मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र के निर्माण का कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। पुनरीक्षित लागत भी कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दिया गया है। आगामी 15 मई तक संस्था ने कार्य को पूरा करने का दावा किया है। निर्माण कार्य तेजी से हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। -डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed