फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   टांडा में बनेगा एक करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय सद्भावना मण्डप

टांडा में बनेगा एक करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय सद्भावना मण्डप

Sun, 22 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
टांडा में बनेगा एक करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय सद्भावना मण्डप
अंबेडकरनगर। मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्लान के तहत टांडा नगर के मीरानपुरा मोहल्ले में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से सद्भावना मंडप का निर्माण होगा। केंद्र सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत निर्माण कार्य में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए शासन से जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को आवश्यक राशि उपलब्ध करा दी गई। मंडप भवन निर्माण की जिम्मेदारी शासन स्तर पर ही कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को दी गई है। साथ ही छह माह में भवन निर्माण पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश भी दिया गया है। सद्भावना मंडप निर्माण से क्षेत्र की लगभग 90 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र के उत्थान के लिए केंद्र सरकार द्वारा मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्लान शुरू किया गया है। इसके तहत अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में विद्यालय, अस्पताल, सड़क समेत अन्य कई प्रकार के निर्माण कराए जाने का प्राविधान है। इसी प्लान के तहत अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र टांडा नगर के मीरानपुरा मोहल्ले में सद्भावना मंडप का निर्माण कराए जाने को हरी झंडी शासन ने गत दिवस दे दी है। शासन ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर मंजूरी प्रदान कर दी है। मीरानपुरा मोहल्ला के रजा पार्क के समक्ष खाली पड़ी सरकारी भूमि पर बहुउद्देशीय सद्भावना मंडप का निर्माण कराया जाएगा। एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सद्भावना मंडप के निर्माण के लिए शासन से जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को आवश्यक राशि उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही एक वर्ष में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया गया है।
विज्ञापन

शासन स्तर पर ही भवन निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को सौंपी गई है। साढ़े चार सौ लोगों की क्षमता वाले इस मंडप में सभी धर्मों द्वारा सामूहिक आयोजन किया जा सकेगा। भवन के सामने पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था होगी। इतना ही नहीं, भवन के सामने स्थित रजा पार्क का भी इस मंडप में कार्यक्रम का आयोजन करने वाले लाभ उठा सकेंगे। भवन में एक बड़ा हाल, छह कमरे, बालकनी, शौचालय, स्नानघर समेत सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं इस मंडप में लोगों को मिल सकेंगी। इस भवन का निर्माण जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निगरानी में कराया जाएगा। सद्भावना मंडप के निर्माण से क्षेत्र की लगभग 90 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। विभिन्न प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम में इसका उपयोग लोग आसानी से कर सकेंगे। सार्वजनिक आयोजन के लिए स्थानाभाव के संकट से भी निजात मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीघ्र शुरू होगा निर्माण
मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्लान के तहत टांडा नगर के मीरानपुरा में 1 करोड़ रुपये की लागत से सद्भावना मंडप का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण की जिम्मेदारी शासन से ही कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को नामित किया गया है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। -जगन्नाथ पांडेय, प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed