फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पैनल में आयी गड़बड़ी ने ठप की 1 लाख आबादी की बिजली

पैनल में आयी गड़बड़ी ने ठप की 1 लाख आबादी की बिजली

Sat, 21 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पैनल में आयी गड़बड़ी ने ठप की 1 लाख आबादी की बिजली
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर के पैनल में आई तकनीकी खराबी के चलते दो दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार सुबह 10 बजे से गुल हो गई। इससे करीब एक लाख की आबादी को न सिर्फ शुक्रवार पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी, बल्कि भीषण गर्मी में बिस्तर पर करवटें बदलने को मजबूर होना पड़ा। पैनल में खराबी को दूर कर शनिवार शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। ऐसे में 31 घंटे तक संबंधित गांवों के लोगों को बगैर बिजली के गुजारना पड़ा। इससे एक तरफ जहां लोगों के समक्ष पेयजल का संकट खड़ा हो गया, वहीं पिपरमेंट व पेड़ी गन्ना की सिंचाई करने वाले किसानों को भी विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर के पैनल को गुरुवार पूर्वाह्न बदला गया था। गुरुवार को तो पैनल ने ठीक से काम किया, लेकिन शुक्रवार सुबह दस बजे अचानक विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। संबंधित फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं ने इसे सामान्य कटौती समझा। जब काफी देर तक बिजली नहीं आई, तो जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के फोन घनघनाने लगे। जानकारी दी गई कि बदले गए पैनल में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आ गई है। इसी के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हुई है। यह भी कहा गया कि आपूर्ति बहाल करने के लिए पैनल में आई गड़बड़ी को ठीक किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि शुक्रवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पावर कॉर्पोरेशन की तकनीकी टीम गड़बड़ी को दूर नहीं कर सकी। इसके चलते लगभग 1 लाख की आबादी को पूरी रात न सिर्फ अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा, बल्कि भीषण गर्मी में भी विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ी। यही हालत शनिवार पूरे दिन भी बनी रही।
विज्ञापन

पैनल में आई गड़बड़ी को ठीक कर शनिवार शाम पांच बजे लगभग 31 घंटे बाद फीडर से जुड़े गावों में आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली न आने से सबसे अधिक समस्या लोगों को पेयजल को लेकर हुई। एक एक बाल्टी पानी के लिए ग्रामीणों को इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। इसके अलावा पिपरमेंट व पेड़ी गन्ना की सिंचाई के लिए भी किसानों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों की ठप रही आपूर्ति
अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के इस टाउन फीडर में गड़बड़ी से इससे जुड़े सिझौली, मौहरिया खानपुर, गौहन्ना, कटरिया, कोडऱा, बरधाभिउरा, चनवा, अंधियरवा, बदलपुर, मीरपुर शेखपुर, किशुनपट्टी, सोनगांव, उस्तानीपुर, भुरकुलवा, घटकना, जमालपुर, पकडिय़ा, गौरा, समैसा, धौरहरा, अटंगी मुंगरी, कर्माजगदीशपुर, मुबारकपुर व रानीपुर की विद्युत आपूर्ति 31 घंटे तक ठप रही।

किसानों ने जताई नाराजगी
टाउन फीडर से जुड़े गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप होने से आमजन की दिनचर्या तो प्रभावित हुई ही, साथ ही पिपरमेंट व पेड़ी गन्ना किसानों को भी मुश्किलें उठानी पड़ी। गौरतलब है कि इन दिनों पिपरमेंट व गन्ना पेड़ी की सिंचाई का दौर तेजी से चल रहा है। आपूर्ति ठप होने से सिंचाई कार्य प्रभावित हुआ। किसान दिलीप कुमार व शशांक ने कहा कि विद्युत आपूर्ति ठप होने से सिंचाई का कार्य प्रभावित हुआ है। कटरिया के सुनील कुमार ने कहा कि पिपरमेंट की सिंचाई का दौर चल रहा है। बिजली न आने से सिंचाई का कार्य प्रभावित हुआ। कहा कि उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिल सके, इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक कदम उठाना चाहिए।


गड़बड़ी दूर कर बहाल हुई आपूर्ति
टाउन फीडर के पैनल में गड़बड़ी हुई थी। इससे लगभग 24 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई थी। तकनीकी टीम द्वारा गड़बड़ी को दूर कर शनिवार शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। -एके यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed