फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पर्ची व दवा के लिए लाइन में घंटों खड़े होने को विवश हुए मरीज

पर्ची व दवा के लिए लाइन में घंटों खड़े होने को विवश हुए मरीज

Mon, 16 Apr 2018 10:15 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
पर्ची व दवा के लिए लाइन में घंटों खड़े होने को विवश हुए मरीज
अंबेडकरनगर। गर्मी शुरू होने के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। इसका नजारा सोमवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। अस्पताल में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मरीजों व तीमारदारों ने सुविधा के लिए पर्ची व दवा काउंटर बढ़वाए जाने की मांग की है। कहा कि स्वास्थ्य की खराबी के बीच लाइन में खड़े होकर पर्ची कटवाने व दवा प्राप्त करने में मरीजों को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 700 से 800 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। परंतु मौसम में बदलाव होने पर मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। सोमवार को जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या से कई मुश्किलें खड़ी हो गई। पर्ची काउंटर से लेकर दवा काउंटर व चिकित्सक को दिखाने तक में लाइन में खड़े होने को विवश होना पड़ा। चिकित्सक को दिखाने पहुंची मरीज श्यामलली, खुशबू व लल्ली देवी ने अव्यवस्था को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की। कहा कि यहां परचा बनवाने से लेकर चिकित्सकों को दिखाने तथा जांच करवाने तक के सभी काम के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। जिला अस्पताल प्रशासन को कम से कम पर्ची व दवा वितरण काउंटर की संख्या बढ़ा देनी चाहिए। पर्ची व दवा के लिए लाइन लगाने से जूझ रहे लोगों के लिए पंखे तक की व्यवस्था ही नहीं है। भीड़ बढ़ने पर लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि मरीजों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाता है। संख्या बढ़ने पर स्टाफ की संख्या बढ़ा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed