फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   किसानों के लिए खुशखबरी, महरुआ व बरवां में खुलेगा क्रय केन्द्र

किसानों के लिए खुशखबरी, महरुआ व बरवां में खुलेगा क्रय केन्द्र

Fri, 13 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
किसानों के लिए खुशखबरी, महरुआ व बरवां में खुलेगा क्रय केन्द्र
अंबेडकरनगर। किसानों व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह की शिकायत के बाद प्रशासन ने महरुआ व अशरफपुर बरवां में क्रय केंद्र खोले जाने का निर्णय लिया है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। दोनों स्थानों पर गेहूं क्रय केंद्र खुलने से करीब 20 हजार से अधिक किसान लाभांवित होंगे। किसानों ने प्रशासन से पारदर्शी ढंग से गेहूं की खरीद कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

महरुआ साधन सहकारी समिति को इस बार सहकारिता विभाग ने क्रय केंद्र की सूची से हटा दिया था। इसके अलावा अशरफपुर बरवां साधन सहकारी समिति को भी पिछले कुछ वर्षों से क्रय केंद्र के लिए सेंटर नहीं बनाया जा रहा था। इससे संबंधित क्षेत्र के किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। बीते दिनों किसानों ने इसकी शिकायत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्य रमाशंकर सिंह से शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने ने किसानों की इस समस्या की शिकायत डीएम से की। डीएम के निर्देश के बाद सहकारिता विभाग ने दोनों समितियों पर गेहूं क्रय केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। भाजपा नेता ने बताया कि उनके सुझाव पर ही शहजादपुर क्रय विक्रय पर क्रय केंद्र की स्थापना की गई है। बताया कि इन स्थानों पर क्रय केंद्र की स्थापना होने से 20 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। सहकारिता विभाग के एआर हरिप्रसाद ने बताया कि दोनों समितियों पर क्रय केंद्र खोला जा रहा है। गेहूं की खरीद पारदर्शी ढंग से करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed