{"_id":"5ad0e2914f1c1b3b0b8b457c","slug":"1523638931715-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्रों में तकनीकी गड़बड़ी से बेहाल हुए 15 हजार उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्रों में तकनीकी गड़बड़ी से बेहाल हुए 15 हजार उपभोक्ता
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अनियमित विद्युत कटौती ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के लगभग 15 हजार उपभोक्ताओं को मुसीबत में डाले रखा। उपकेंद्रों में विभिन्न तकनीकी गड़बड़ी से भोर से लेकर देर शाम तक अलग अलग चरण में हुई लगभग पांच घंटे की कटौती व व्यवधान से उपभोक्ताओं को सर्वाधिक दिक्कत पेयजल को लेकर हुई। उपभोक्ताओं का कहना था कि जब तक सभी जर्जर तारों व उपकरणों को नही बदला जाएगा, तब तक विद्युत आपूर्ति की बदहाली का दौर यूं ही चलता रहेगा।
गर्मी शुरू होने के साथ ही अकबरपुर नगर में विद्युत आपूर्ति बेपटरी होने लगी है। आंधी व तेज बारिश में तो आपूर्ति पर असर पड़ता ही है, लेकिन उपकरणों की बदहाली ने अलग से मुश्किल बढ़ा रखी है। जिला मुख्यालय पर आपूर्ति की बेहतरी तय करने को लेकर दरअसल विभागीय रवैया अत्यंत लचर दिख रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को एक बार फिर से अकबरपुर उपकेंद्र में तकनीकी गड़बड़ी आने से नगर की विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई। भोर से लेकर देर शाम तक अलग-अलग चरण में लगभग पांच घंटे की कटौती से उपभोक्ता बेहाल हो उठे। भोर में 4 बजे से 5 बजे तक आपूर्ति ठप रहने के बाद शहजादपुर के कई इलाकाें में सुबह 9 बजे से एक बार फिर आपूर्ति ने साथ छोड़ दिया। इस बार लगभग डेढ़ घंटे तक बिजली नहीं आई। रात 8 बजे तक कटौती का यह सिलसिला तीन बार और भी चला। इसी तरह का हाल शास्त्रीनगर, मीरानपुर, महानगर, रेलवे स्टेशन क्षेत्र तथा इंद्रलोक कॉलोनी आदि क्षेत्रों में भी रहा।
इस अनियमित कटौती से लगभग 15 हजार की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित हुई। सर्वाधिक दिक्कत पेयजल संकट को लेकर सामने आई। उपभोक्ताओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। विभिन्न लघु उद्योग धन्धों पर भी असर देखने को मिला। उपभोक्ताओं का कहना था कि जर्जर उपकरणों के चलते ही इस तरह की स्थिति गर्मी शुरू होते ही शुरू हो गई है। यदि जर्जर तारों को न बदला गया तथा सभी सब स्टेशनों की नए सिरे से मरम्मत न कराई गई तो इसी तरह कर मुसीबतें सामने आती रहेंगी। उपभोक्ता राजू वर्मा, अमित पाल व अब्दुल्ला ने कहा कि प्रशासन को अभियानपूर्वक उपकेंद्रों की मरम्मत सुनिश्चित करानी चाहिए। इससे तकनीकी गड़बड़ी से बार बार जो आपूर्ति प्रभावित होती है वह रुक सकेगी।
विज्ञापन
तकनीकी गड़बड़ी से हुई दिक्कत
कतिपय तकनीकी गड़बड़ी से अलग-अलग क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसे दूर करा लिया गया है। -एके यादव, अधिशासी अभियंता