फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जलालपुर नगर परिषद में 16 करोड़ से अधिक के व्यय का बजट पारित

जलालपुर नगर परिषद में 16 करोड़ से अधिक के व्यय का बजट पारित

Fri, 13 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर नगर परिषद में 16 करोड़ से अधिक के व्यय का बजट पारित
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद जलालपुर बोर्ड की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष फरजाना खातून की अध्यक्षता में आयोजित हुई। तय हुआ कि पद्मश्री दिवंगत अनवर जलालपुरी की याद में एक प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा। वाचनालय की स्थापना को भी मंजूरी दी गई। बोर्ड ने 15 करोड़ 80 लाख रुपये की व्यय तथा 16 करोड़ 22 लाख रुपये की आय का बजट भी स्वीकृत किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष फरजाना खातून ने बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए भरोसा दिलाया कि नगर में विकास के कार्य तेजी से कराए जाएंगे। सभासदों से विकास में भरपूर सहयोग का आह्वान किया। कहा कि सभी को मिलकर आम जनमानस को अधिक से अधिक लाभ दिलाना होगा। बाद में मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए 16 करोड़ 22 लाख 53 हजार रुपए आय का बजट पारित किया गया। सर्व सम्मति से 15 करोड़ 80 लाख 50 हजार व्यय का बजट भी बोर्ड ने पारित कर दिया। लगभग 42 लाख रुपये का लाभ होने का अनुमान लगाया गया। सर्वसम्मति से तय हुआ कि जलालपुर नगर निवासी विश्व प्रसिद्ध शायर यश भारती व पद्मश्री से सम्मानित हो चुके दिवंगत अनवर जलालपुरी के नाम पर प्रवेश द्वारा बनाए जाएंगे। मोहल्ला पश्चिम तरफ में साहित्य विकास स्मृति मंच के तहत वाचनालय की स्थापना होगी। वहां पहले से स्थापित सामुदायिक हाते में वाचनालय खोला जाएगा। रामलीला मैदान में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण को भी मंजूरी दी गई। उर्दू बाजार में नदी के किनारे सौंदर्यीकरण को भी हरी झंडी दी गई। कुल 2 दर्जन कार्यों को बोर्ड ने हरी झंडी दी। बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी आलोक सिंह, जीशान हैदर, संतोष सोनी, मीशम रजा, कृष्ण गोपाल कसौधन, रिंकू उपाध्याय, शीतल सोनी व आशाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed