{"_id":"5acfa6c84f1c1b5b3e8b4c6d","slug":"152355809113-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में घुसी स्कूटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में घुसी स्कूटी, युवक की मौत
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना अंतर्गत ममरेजपुर गांव के निकट सड़क के किनारे खड़े ट्रक में स्कूटी घुसने से उसमें सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर रोड शहजादपुर निवासी बदरुद्दीन (40) पुत्र बिस्मिल्लाह गुरुवार भोर में स्कूटी से टांडा जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अलीगंज थाना अंतर्गत ममरेजपुर गांव स्थित धागा मिल के निकट पहुंचा, तो इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक से बचने के लिए अनियंत्रित हो गया। जब तक वह संभलता, तब तक वह सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसा। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। इर्दगिर्द मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
उधर अकबरपुर थाना अंतर्गत औलियापुर निवासी जगदंबा प्रसाद (68) पुत्र रामअजोर गुरुवार सुबह उस समय जीप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी थाना अंतर्गत विजयगांव निवासी राजेश (26) पुत्र नंदलाल गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गया। इसी थाना अंतर्गत मिझौड़ा निवासी चंद्रेश (40) पुत्र गंगाराम बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। टांडा थाना अंतर्गत सूरापुर निवासी बाबूलाल (32) पुत्र गिरिजाशंकर गुरुवार सुबह बोाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।