{"_id":"5aca4b354f1c1b696b8b46a3","slug":"152320696810-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे रेल यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे रेल यात्री
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन विभिन्न प्रकार की अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। पूछताछ काउंटर की स्थापना तो है, लेकिन काउंटर कभी खुलता नहीं। तीनों प्लेटफार्म पर पर्याप्त यात्री शेड नहीं हैं। परिसर में लगे चार हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं, लेकिन उन्हें ठीक कराने की सुध नहीं है। साथ ही शीतल पेयजल सिस्टम भी लंबे समय से खराब पड़ा है। इससे यात्रियों को पेयजल के लिए विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। प्लेटफार्म पर साफ-सफाई को लेकर भी रेलवे प्रशासन द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।
पवित्र धार्मिक नगरी अयोध्या व काशी को सीधे जोड़ने वाले रेलवे मार्ग पर स्थित अकबरपुर रेलवे स्टेशन का पूर्वांचल में महत्वपूर्ण स्थान है। राजस्व एकत्र करने के मामले में भी यह रेलवे स्टेशन अग्रणी स्टेशनों में शामिल है। इसके बावजूद इस रेलवे स्टेशन की उपेक्षा लंबे समय से की जा रही है। प्लेटफार्म दो व तीन पर मात्र एक एक ही यात्री शेड है। कम से कम दो अतिरिक्त शेड के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे बरसात व भीषण गर्मी में यात्रियों को विभिन्न प्रकार की समस्या उठानी पड़ती है। तीनों प्लेटफार्म पर चार हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं। शीतल पेयजल सिस्टम भी लंबे समय से खराब पड़ा है। इन्हें ठीक कराने की सुध रेलवे प्रशासन को नहीं है, जबकि गर्मी शुरू हो चुकी है। नतीजा यह है कि पेयजल के लिए यात्रियों को इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है।
साफ-सफाई व्यवस्था भी बदहाल
साफ-सफाई को लेकर भले ही बढ़-चढ़कर अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन रेलवे स्टेशन परिसर में यह अभियान दम तोड़ता नजर आता है। जगह-जगह गंदगी आसानी से देखी जा सकती है। शौचालय को देखकर ऐसा लगता है कि लंबे समय से इसकी साफ-सफाई ही न की गई हो। प्लेटफार्म एक पर पूछताछ काउंटर की स्थापना तो है, लेकिन यह कभी खुलता ही नहीं है। इसके चलते ट्रेन की स्थिति की स्पष्ट जानकारी के लिए यात्रियों के सामने विभिन्न प्रकार की मुश्किलें खड़ी होती हैं। प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी थाने के निकट बने यात्री शेड में स्थापित एक बेंच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। लगभग 6 माह से उसे दुरुस्त कराने की जरूरत नहीं समझी जा रही।
विज्ञापन
यात्री बोले, बढ़ा किराया पर नहीं बढ़ीं सुविधाएं
वाराणसी जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे अमरीश कुमार व सुनील ने नाराजगी जताते हुए कहा कि रेल किराया तो समय-समय पर बढ़ता रहता है, लेकिन यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। प्लेटफार्म पर पेयजल की समस्या को दूर करने की सुध रेलवे प्रशासन को नहीं है। लखनऊ जाने वाले यात्री मोहम्मद जमील व विनय कुमार ने कहा कि साफ-सफाई को लेकर बढ़-चढ़कर अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसका प्रभाव अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर देखने को नहीं मिल रहा।
उठाए जा रहे आवश्यक कदम
यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। परिसर में नियमित साफ सफाई होती है। हैंडपंप ठीक कराने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। -जियालाल, स्टेशन अधीक्षक अकबररपुर