फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   24 घंटे से गुल है महरुआ उपकेंद्र से जुड़े लगभग 100 गांव की बिजली

24 घंटे से गुल है महरुआ उपकेंद्र से जुड़े लगभग 100 गांव की बिजली

Thu, 05 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे से गुल है महरुआ उपकेंद्र से जुड़े लगभग 100 गांव की बिजली
महरुआ (अंबेडकरनगर)। विद्युत उपकेंद्र महरुआ में आई तकनीकी खराबी के चलते बीते 25 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। उपकेंद्र के तीन फीडरों से जुड़े लगभग 100 गांवों की 50 हजार से अधिक की आबादी को जहां पूरी रात अंधेरे में व्यतीत करना पड़ा, वहीं गुरुवार को भी विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ा। आपूर्ति ठप होने से विद्युतचालित उपकरण भी ठप रहे। लोगों को पेयजल की भी दिक्कत हुई। इससे व्यवसाय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। उधर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब अभी यह हाल है, तो जब भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा, तब क्या होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महरुआ विद्युत उपकेंद्र में बुधवार देर शाम लगभग सात बजे अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे इस विद्युत उपकेंद्र के तीन फीडर वेस्ट फीडर, नसीरपुर फीडर व पतौना फीडर से जुड़े मंशापुर, मीरपुर, पांती, पतौना, हीड़ीपकडिय़ा, बरामदपुर जरियारी, बरामदपुर लोहरा, कटरिया बड़ागांव, मथानी, नरसिंहदासपुर, लोकनाथपुर, कसड़ा सेमरी, भारीडीहा, सेहरा जमालपुर, रामनगर कर्री, सिलावट, लोढ़वा, उदयपुर, महरुआ, चक्रसेनपुर, सारंगपुर दियरा, बाहरपुर, पहाड़पुर, खड़हरा, जैमलपुर, सुभाकरपुर, प्राणनाथपुर, पक्खनपुर समेत लगभग 100 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पहले तो ग्रामीणों ने समझा कि कटौती होगी। कुछ देर बाद लाइट आ जाएगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

जब काफी देर तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के फोन घनघनाए जाने लगे। पहले जानकारी दी गई कि अकबरपुर से आने वाली लाइन में किसी प्रकार की गड़बड़ी हो गई है, फिर बताया गया कि उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आई है। उसे ठीक कराया जा रहा है। नतीजा यह हुआ कि लगभग 50 हजार की आबादी को पूरी रात अंधेरे में व्यतीत करने को मजबूर होना पड़ा। गुरुवार को भी पूरे दिन गड़बड़ी दूर करने का प्रयास किया गया, लेकिन देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। 25 घंटे से अधिक समय तक बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ी। एक तरफ जहां विद्युतचालित उपकरण ठप हो गए, वहीं ज्यादातर के मोबाइल भी स्विचऑफ हो गए। इससे संबंधित उपभोक्ताओं के समक्ष व्यापक मुश्किल खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी
महरुआ के उपभोक्ता रामदयाल व संतराम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जर्जर उपकरणों के सहारे विद्युत आपूर्ति का संचालन किया जा रहा है। इसे बदले जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं उठाई जा रही है। इसी का नतीजा है कि इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। हीड़ी के मुचकुंद चौबे, लोकनाथपुर के संजय सिंह व मथानी के सुनील व राजेश ने कहा कि अभी तो गर्मी की शुरुआत हुई है। जब इसमें विद्युत आपूर्ति का यह हाल है, तो जब भीषण गर्मी होगी, तो क्या हाल होगा, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।


गड़बड़ी दूर करने का हो रहा प्रयास
अकबरपुर से आई लाइन में गड़बड़ी के चलते महरुआ उपकेंद्र से जुड़े गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हुई है। गड़बड़ी दूर कराई जा रही है। देर रात तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -गयादीन, अवर अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed