{"_id":"5ac6569c4f1c1bba618b5912","slug":"15229477458-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइटों से जगमग होंगी आलापुर विस क्षेत्र की चार बाजारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइटों से जगमग होंगी आलापुर विस क्षेत्र की चार बाजारें
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। पं दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत जल्द ही गिरैयाबाजार, जहांगीरगंज, रामनगर व मकरही बाजार दुधिया रोशनी से रौशन होंगी। इन बाजारों में अलग अलग स्थानों पर 34 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। कुछ स्थानों पर लाइट लगाने का काम भी शुरू भी हो गया है। इन लाइटों पर कुल 7 लाख 61 हजार 600 रुपए खर्च किए जाएंगे।
मालूम हो कि पं दीनदयाल उपाध्याय सोलर लाइट योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में सोलर लाइटें लगायी जा रही हैं। इससे बिजली न रहने पर भी क्षेत्र में रोशनी बनी रहेगी। रात के समय आवागमन में भी सुविधा होगी। योजना के तहत आलापुर विधानसभा क्षेत्र की गिरैयाबाजार, जहांगीरगंज, रामनगर व मकरही बाजार में लाइट लगाने के लिए चयन हुआ है। इसमें गिरैयाबाजार में आठ, जहांगीरगंज में नौ, रामनगर में नौ व मकरही में आठ लाइटें लगाने का प्रस्ताव यूपी नेडा विभाग ने शासन को भेजा था। वैकल्पिक उर्जा विकास संस्थान के अवर अभियंता रामसूरत दीक्षित ने बताया कि चारों बाजारों में कुल 34 स्थानों लाइट लगाने की मंजूरी मिल चुकी है। प्रत्येक सोलर लाइट पर 22 हजार 400 रुपए का खर्च आएगा। इस तरह कुल 7 लाख 61 हजार 600 खर्च होगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सोलर लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। लार्ड मार्क कंपनी प्राइवेट लिमिटेड मुंबई द्वारा लाइट लगाने का कार्य कराया जा रहा है।