फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   खं्भा टूटने से रातभर ठप रही विद्युत आपूर्ति

खं्भा टूटने से रातभर ठप रही विद्युत आपूर्ति

Fri, 30 Mar 2018 11:03 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खं्भा टूटने से रातभर ठप रही विद्युत आपूर्ति
भीटी (अंबेडकरनगर)। मिझौड़ा बाजार में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो विद्युत खंभे टूटकर सड़क पर गिर पड़े। इससे न सिर्फ मार्ग अवरुद्ध हो गया, बल्कि विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। इससे लगभग 5 हजार की आबादी अंधेरे में डूब गई। ग्रामीणों की सूचना के बावजूद पावर कॉर्पोरेशन द्वारा खंभ सड़क से न हटाए जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने हंगामा शुरू किया, तो आनन-फानन में खंभा हटाकर आवागमन शुरू कर दिया गया। अपराह्न करीब गड़बड़ी दूर कर विद्युत आपूर्ति भी बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने मिझौड़ा बाजार में गुरुवार रात्रि करीब 11 बजे लगे विद्युत खंभे को टक्कर मार दिया। इससे दो खंभे टूटकर सड़क पर गिर पड़े। नतीजा यह हुआ कि इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। चूंकि इस क्षेत्र में अकबरपुर चीनी मिल स्थापित है, इसके चलते दोनों तरफ बड़ी संख्या में गन्ना लदे वाहन खड़े हो गए। इतना ही नहीं समूचा मिझौड़ा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। इससे लगभग 15 हजार की आबादी प्रभावित हुई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों को दी। आरोप है कि शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया। न तो सड़क से खंभा हटाने की सुध रही और न ही आपूर्ति बहाल करने की। शुक्रवार सुबह तक जब पावर कारपोरेशन का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, तो एकजुट ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर हरकत में आए पावर कारपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों ने पहुंचकर सड़क से खंभा हटवाया। साथ ही गड़बड़ी दूर की जानी लगी। अपराह्न 2 बजे गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। अधिशाषी अभियंता विद्युत केएन यादव ने बताया कि जानकारी होते ही गड़बड़ी दूर कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed