{"_id":"5abd23c34f1c1bc1618b45be","slug":"1522345162745-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 परिषदीय विद्यालयों में शुरू होगी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 परिषदीय विद्यालयों में शुरू होगी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 45 परिषदीय विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र से अंग्रेजी माध्यम से सुचारु ढंग से शिक्षण कार्य प्रारंभ हो सके, इसके लिए गुरुवार को बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग कर शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किया गया। 52 प्रधानाध्यापक व 174 सहायक अध्यापकों की काउसलिंग हुई।
गौरतलब है कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को कॉन्वेंट विद्यालय की तरह शिक्षा मिले, इसके लिए जिले के 45 परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने का निर्णय शासन स्तर पर लिया गया था। नए शिक्षा सत्र से सुचारु ढंग से शिक्षण कार्य प्रारंभ हो सके, इसके लिए गत दिवस ही शिक्षकों की तैनाती के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी। गत दिवस बीएन इंटर कॉलेज में लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार भी हुआ था। इस बीच गुरुवार को बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग के साथ ही विद्यालय आवंटन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इसके लिए सुबह से ही बीएसए कार्यालय परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 45 विद्यालय के लिए 52 प्रधानाध्यापक व 174 सहायक अध्यापकों की काउंसलिंग हुई। इन्हें विद्यालय भी आवंटित कर दिया गया।