{"_id":"5a8872284f1c1b1d368bad97","slug":"15188917717-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पखवारे में शुरू होगा जिला मुख्यालय पर नया विद्युत उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पखवारे में शुरू होगा जिला मुख्यालय पर नया विद्युत उपकेंद्र
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय को एक पखवारे के भीतर नए विद्युत उपकेंद्र की सौगात मिलेगी। कटरिया याकूबपुर स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी के निकट लगभग साढ़े तीन करोड़ की लागत से नया उपकेंद्र बनकर तैयार है। 5 एमवीए क्षमता वाले इस उपकेंद्र के शुरू होने से लगभग 20 हजार आबादी को इसका लाभ मिलेगा। पावर कॉर्पोरेशन ने उपकेंद्र को शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं।
उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध हो सके, इसके लिए शासन से लेकर पावर कॉर्पोरेशन द्वारा लगातार आवश्यक कदम उठाया रहा है। ओवरलोड कम हो सके और रोस्टर के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली मिले, इसके लिए नए नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की जा रही है। इसी क्रम में अकबरपुर नगर के कटरिया याकूबपुर स्थित कांशीराम आवासीय परिसर के निकट 5 एमवीए क्षमता के नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना को शासन से पूर्व में हरी झंडी मिली थी। साढ़े तीन करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने के बाद यहां 6 पैनल व 3 फीडर स्थापित किए गए। मौजूदा समय में निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उपकेंद्र को फाइनल टच दिया जा रहा है। इसके बाद सत्यापन किया जाएगा। टेस्टिंग के बाद इस विद्युत उपकेंद्र का संचालन शुरू हो जाएगा।
संबंधित विद्युत उपकेंद्र से पसियापारा, कोटवा, चांदपुर भटपुरा, कटरिया, गौसपुर आदि गांवों को विद्युत सप्लाई की जाएगी, जिससे 20 हजार से अधिक की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इस विद्युत उपकेंद्र के कार्य करने से न सिर्फ संबंधित गांवों के उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिलेगी, बल्कि अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र पर भी लोड कम होगा। इसके चलते अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को भी लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही उन्हें भी सुचारु बिजली उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने जताई खुशी
कटरिया याकूबपुर के निकट बनकर तैयार 5 एमवीए के विद्युत उपकेंद्र के शीघ्र ही संचालित होने का न सिर्फ संबंधित गांवों, बल्कि अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं ने भी खुशी का इजहार किया। चांदपुर भटपुरा के सुनील व पसियापारा के अनिल कुमार ने कहा कि इस विद्युत उपकेंद्र के संचालन से उन्हें सुचारु बिजली मिल सकेगी। कोटवा के अखिलेश व गौसपुर के नीरज ने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है। इसका लाभ आने वाले दिनों में गर्मी के मौसम में मिलेगा। अकबरपुर नगर के चंद्रशेखर व सौरभ ने कहा कि इस उपकेंद्र के संचालन से अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र पर लोड कम होगा, जिसका सीधा लाभ अकबरपुर नगर के उपभोक्ताओं को मिलेगा।
एक पखवारे में शुरू हो जाएगी आपूर्ति
नए विद्युत उपकेंद्र से बमुश्किल 15 दिन के भीतर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरा की जा रही हैं। लगभग 20 हजार की आबादी को यह उपकेंद्र कवर करेगा। -एके यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत