{"_id":"5a8872164f1c1b4d588b907b","slug":"15188917536-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा देते पकड़ा गया मुन्नाभाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा देते पकड़ा गया मुन्नाभाई
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रशभनपत्र की परीक्षा में एक मुन्नाभाई पकड़ में आ गया। फर्जी आधारकार्ड के आधार पर दूसरे के स्थान पर गौरव रामानुज इंटर कॉलेज बसंतपुर में परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई की पहचान केंद्र व्यवस्थापक ने शनिवार को जांच के दौरान कर ली। युवक को बाद में अहिरौली पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में केंद्र व्यवस्थापक ने एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार हरीराम सूर्यप्रकाश इंटर कॉलेज विमलानगर यरकी के छात्र-छात्राओं का सेंटर गौरवरामानुज इंटर कालेज बसंतपुर में आया हुआ है। शनिवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। परीक्षा प्रारंभ हुई और सभी छात्र-छात्राओं नें प्रश्नपत्र मिलने के बाद परीक्षा देना शुरू किया। इसी बीच केंद्र व्यवस्थापक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आंतरिक सचल दल ने जांच करना शुरू किया। एक कक्ष में परीक्षा दे रहे युवक के आधार कार्ड की जांच की, तो वह कुछ संदिग्ध लगा। परीक्षा सूची व अन्य रिकॉर्ड से मिलान करने पर पता चला कि असली परीक्षार्थी रामसुंदर के स्थान पर अखिलेश परीक्षा दे रहा है। इस तरह मुन्नाभाई के पकड़ में आने से केंद्र पर हड़कंप मच गया।
केंद्र व्यवस्थापक ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए अहिरौली पुलिस को सूचित किया। संबंधित युवक से परीक्षा कॉपी ले ली गई और उसे परीक्षा कक्ष से निकालकर प्रधानाचार्य कक्ष में बैठा दिया गया। इस बीच सूचना पर पहुंची अहिरौली पुलिस ने मुन्नाभाई को अभिरक्षा में ले लिया। बाद में केंद्र व्यवस्थापक ने केस दर्ज करने के लिए अहिरौली थाने में तहरीर दी। उधर डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि फर्जी आधारकार्ड के आधार पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देता हुआ एक युवक पकड़ा गया है। उसके विरुद्ध अहिरौली थाने में केस दर्ज कराया जा रहा है।