{"_id":"5a70bad74f1c1bb1208b657f","slug":"151733750713-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मंगलवार को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में जहां बापू की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, वहीं बापू के आदर्शों को लेकर गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। जिसमें वक्ताओं ने बापू के आदर्शों पर विस्तार से जानकारी साझा की। वक्ताओं ने कहा कि, राष्ट्रपिता के बताए गए सत्य व अहिंसा के रास्ते पर चलकर ही हम समाज को नई दिशा दे सकते हैं। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला कोषाध्यक्ष डॉ. विजय शंकर तिवारी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। पदाधिकारियों ने बापू की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि, सत्य एवं अहिंसा के पथ पर चलकर ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस मौके पर प्रदेश सचिव रामकुमार पाल, नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, विवेक सिंह, राजीव कुमार, रितेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। पटेलगर स्थित साहू सभागार में महात्मा गांधी को याद किया गया। संयोजक रामसुख साहू, जिलाध्यक्ष विमल कुमार साहू, डॉ. शिवशंकर, लालता प्रसाद, उमाकांत, कुलदीप आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि, बापू के आदर्शों को अपनाकर देश को मजबूत बनाया जा सकता है।
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि व कुष्ठ दिवस पर मंगलवार को ईसीआई इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फार्मेसी तमसा मार्ग से रैली निकाली गई। सीएमओ डॉ. कृष्णगोपाल सिंह ने स्पर्श कुष्ठ जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखायी। रैली कालेज से निकलकर तमसा मार्ग होते हुए तहसील तिराहा, शहजादपुर तक गई। सीएमओ ने पहले महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद छात्र छात्राआें को कुष्ठ रोग के बारे में विस्तार से समझाया। संस्थान निदेशक रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धंाजलि अर्पित की। इस मौके पर डॉ हेमंत, डॉ राहुल श्रीवास्तव, डॉ शिशुवेन्द यादव, सीबी सिंह, एलपी चौहान, दिलीप, सरिता व हिमांशू आदि मौजूद रहे।