{"_id":"5a70b7064f1c1b7f268b7572","slug":"151733653015110-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहमा गहमी के बीच 110 समितियों में चुने गए सभापति व उपसभापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहमा गहमी के बीच 110 समितियों में चुने गए सभापति व उपसभापति
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
110 समितियों में सभापति व उपसभापति निर्वाचित
अंबेडकरनगर। जिले की 110 साधन सहकारी समितियों पर मंगलवार को गहमागहमी के बीच 110 सभापति व 110 उपसभापति के पदों पर चुनाव हुआ। इसमें अधिकांश समितियों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हुआ। चुनाव के दौरान कहीं पर कोई वाद-विवाद न हो इसके लिए सहकारिता विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं। सभी समितियों पर निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती की गई थी। नवनिर्वाचित सभापति व उपसभापति का समर्थकों ने स्वागत किया।
सहकारी समितियों के सुचारु संचालन के लिए पदाधिकारियों के चुनाव का दूसरा चरण मंगलवार को पूरा हुआ। सोमवार को जहां जिले की विभिन्न समितियों पर सदस्यों का चुनाव हुआ, वहीं मंगलवार को सभी 110 समितियों पर सभापति व उपसभापति पद के लिए चुनाव कराया गया। सभी साधन सहकारी समितियों पर निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी की ड्यूटी पहले से ही लगा दी गई थी। सुलेमपुर प्रतिनिधि के मुताबिक सुलेमपुर साधन सहकारी समिति पर मोहम्मद मुईन खां सभापति व दीनानाथ सिंह निर्विरोध उपसभापति चुने गए। चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद्र सिंह व सचिव कपीस चंद्र मौजूद रहे। जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार जहांगीरगंज ऐनवां साधन सहकारी समिति से भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय को निर्विरोध सभापति चुना गया। साधन सहकारी समिति नरियांव में भाजपा नेता रामकृष्ण पांडेय उर्फ डबलर को निर्विरोध सभापति चुना गया। महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार साधन सहकारी समिति महरुआ गोला में निर्वाचन अधिकारी अमरजीत वर्मा की मौजूदगी में इंद्र प्रकाश शुक्ल को सर्वसम्मति से सभापति व मैनुद्दीन अंसारी को उपसभापति चुना गया। इस मौके पर हरिसहाय सिंह, अशोक सिंह, विजयभान, जगन्नाथ यादव, हरिओम आदि मौजूद रहे। अन्य समितियों पर भी इसी तरह सभापति व उपसभापति के चुनाव हुए।
सहायक आयुक्त सहकारी समितियां हरीप्रसाद ने बताया कि, जिले की सभी 110 समितियों पर सभापति व उपसभापति पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में निपट गया। कुल 110 सभापति व 110 उपसभापति चुने गए। इसमें गत दिवस चयनित सदस्य ही उम्मीदवार थे। प्रत्येक समिति पर चयनित नौ सदस्य ही इन पदाधिकारियों को चुनते हैं। अधिकांश जगह पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। देर शाम तक पूरे आंकड़े सामने आएंगे।