फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मरीजों को जिला अस्पताल में मिलेगी सीटी स्कैन जांच की सुविधा

मरीजों को जिला अस्पताल में मिलेगी सीटी स्कैन जांच की सुविधा

Tue, 30 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
मरीजों को जिला अस्पताल में मिलेगी सीटी स्कैन जांच की सुविधा
अंबेडकरनगर। मरीजों के लिए खुशखबरी है। जिला अस्पताल में एक पखवारे के भीतर मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी। अभी यह सुविधा सिर्फ राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में उपलब्ध है। लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से मशीन के अलावा यूपीएस व जनरेटर स्थापना के लिए कार्य जिला अस्पताल में तेजी से चल रहा है। दो लैब टेक्नीशियन व दो स्टाफ नर्स के माध्यम से इस मशीन के द्वारा मरीजों की जांच निशुल्क की जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में जांच की सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में शुरू हुए महत्वपूर्ण प्रयासों का लाभ जल्द ही अंबेडकरनगर में दिखाई पड़ने लगेगा। इसमें सीटी स्कैन यानी कम्प्यूटराइज मोनोग्राफी जांच की सुविधा मिलना मुख्य रूप से शामिल है। इस जांच के लिए मरीजों को तीमारदारों के साथ मुख्य तौर पर फैजाबाद के अलावा लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़ या बनारस आदि शहरों की दूरी तय करनी पड़ती थी। राज्य सरकार ने अब केंद्र सरकार के साथ मिलकर अस्पतालों में जांच की सुविधा मजबूत करने की तरफ जो कदम बढ़ाया है, उस कड़ी में अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भी सीटी स्कैन की जांच की सुविधा मरीजों को मिलने जा रही है। अगले एक पखवारे में यह सुविधा यहां मरीजों को मिलती दिखेगी। इसके लिए जिला अस्पताल में आवश्यक तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। सीमेंस हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी। कुल डेढ़ करोड़ की लागत से यह प्रोजेक्ट यहां स्थापित होगा। इसमें सीटी स्कैन मशीन के अलावा 63 केवीए का यूपीएस, इतनी ही क्षमता का जनरेटर आदि शामिल है। अस्पताल में जांच के लिए जरूरी लैब तैयार किया जा रहा हैै। अत्याधुनिक किस्म इस मशीन से मरीजों की जांच में आसानी होगी। लैब का संचालन एचएएल कंपनी द्वारा किया जाएगा। दो लैब टेकभनीशियन व दो स्टाफ नर्स के माध्यम से मरीजों को जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में अभी सरकारी व्यवस्था के नाम पर सिर्फ राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में ही इस जांच की सुविधा है। हालांकि वहां भर्ती होने वाले मरीजों को ही इसकी सुविधा मिल पाती है। अन्य बाहरी मरीजों के लिए यह सुविधा नहीं है। ऐसे में या तो उन्हें बाहरी जनपदों का रुख करना पड़ता है या फिर जिले में स्थित इक्कादुक्का निजी संस्थानों की शरण लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई हजार तक की होगी बचत
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन जांच की सुविधा होने से मरीजों को व्यापक लाभ मिलेगा। दरअसल जिले में सामान्य तौर पर सीटी स्कैन जांच सुविधा न होने से मरीजों को इसके लिए बड़े शहरों की दौड़ लगानी पड़ती थी। इसके लिए उन्हें औसतन ढाई हजार रुपये खर्च पड़ते थे। भागदौड़ में खर्च होने वाली रकम का भार अलग से पड़ता था। अब जिला अस्पताल में निशुल्क जांच सुविधा होने से मरीजों को निश्चित तौर पर आर्थिक बचत के साथ ही अन्य तरह की परेशानियों से भी निजात मिलेगी।


15 दिन में शुरू होगी सुविधा
जिला अस्पताल में 15 दिन के अंदर सीटी स्कैन की सुविधा शुरू हो जाएगी। प्रदेश में दूसरे चरण में इस जिला अस्पताल में यह सुविधा दी जा रही है। जांच की सुविधा निशुल्क रहेगी। मनीष शर्मा, अभियंता सीमेंस हेल्थ केयर


मरीजों को मिलेगा लाभ
जिला अस्पताल में जांच के लिए आवश्यक तैयारी चल रही है। निश्चित तौर पर सीटी स्कैन जांच शुरू होने पर इसका व्यापक लाभ मरीजों को मिलेगा। -डॉ. पीएन यादव, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed