फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सीसीटीवी कैमरे के सामने खुलेंगे बोर्ड परीक्षा के प्रशभनपत्र

सीसीटीवी कैमरे के सामने खुलेंगे बोर्ड परीक्षा के प्रशभनपत्र

Mon, 29 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे के सामने खुलेंगे बोर्ड परीक्षा के प्रशभनपत्र
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन निपटाने के लिए सोमवार को अकबरपुर नगर स्थित लोहिया भवन परिसर में जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कहा गया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रश्नपत्र का लिफाफा खोला जाएगा इसके अलावा कक्ष निरीक्षकों को दूसरे कक्ष में जाने की इजाजत नहीं होगी। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम अखिलेश सिंह ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रश्नपत्र का लिफाफा सीसीटीवी कैमरे के सामने खोला जाए। साथ ही लिफाफे पर सहायक केंद्र व्यवस्थापक व दो अन्य अध्यापकों के हस्ताक्षर अवश्य कराए जाएं। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक के अलावा कक्ष में किसी दूसरे का प्रवेश कतई न होने दिया जाए। इतना ही नहीं, कक्ष निरीक्षकों को भी एक दूसरे के कक्ष में कतई न जाने दिया जाए। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर शौचालय, पेयजल व प्रकाश की समुचित व्यवस्था समय रहते पूर्ण कर ली जाए। परीक्षा के दौरान यदि किसी प्रकार की शिकायत सामने आई, तो संबंधित के विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं की सघन जांच अवश्य की जाए। मोबाइल व घड़ी परीक्षा केंद्र के अंदर न ले जाने दिया जाए। इस दौरान एएसपी ओपी सिंह, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह समेत सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व सहायक केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed