{"_id":"5a6e0c854f1c1ba1268b6f3f","slug":"15171618069-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से गला रेतकर अज्ञात युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से गला रेतकर अज्ञात युवक की हत्या
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अहरौली थाना क्षेत्र में कुछ अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से गला रेतकर एक युवक (32) की हत्या कर दी और शव तालाब के किनारे फेंक दिया। रविवार सुबह पुलिस ने शव बरामद कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की मानें तो गर्दन के साथ साथ शरीर के अन्य भागों पर भी धारदार हथियार के वार के निशान थे। घटना से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले में छानबीन शुरू कर दी है। बाद में सीओ भीटी ने भी घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी हासिल की।
घटना अहिरौली थाना अंतर्गत मदनगढ़ गांव की है। जानकारी के अनुसार गांव के कुछ ग्रामीण गांव के बाहर नित्यक्रिया के लिए जा रहे थे। जब वे एक तालाब के पास पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर वे सभी सन्न रह गए। तालाब के किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। शव मिलने की सूचना जंगल में लगी आग की तरह चारों तरफ फैल गई। न सिर्फ मदनगढ़, बल्कि इर्दगिर्द गांवों के भी ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने युवक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों की मानें तो धारदार हथियार से युवक की गर्दन रेती गई थी, जबकि उसके शरीर के अन्य कई अंगों पर भी धारदार हथियार के कई वार थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हमलावर के साथ उसकी हाथापाई भी हुुई थी।
सूचना पर सीओ भीटी अमर बहादुर और एसओ अहिरौली वासुदेव राणा दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और गहराई से पड़ताल की। सीओ का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। एसओ ने बताया प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। छानबीन में प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या कहीं और करके शव यहां तालाब के किनारे फेंक दिया गया है। जिस स्थान पर शव मिला है, वहां हमेशा सन्नाटा रहता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-