फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कैसे होगा समय से वितरण, 25 विद्यालय ही ले गए प्रवेशपत्र

कैसे होगा समय से वितरण, 25 विद्यालय ही ले गए प्रवेशपत्र

Sat, 27 Jan 2018 10:50 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
कैसे होगा समय से वितरण, 25 विद्यालय ही ले गए प्रवेशपत्र
अंबेडकरनगर। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए सोमवार से प्रवेशपत्रों का पूरी तरह वितरण संभव नहीं है। कारण यह कि अब तक महज 25 विद्यालय ही प्रवेशपत्र ले गए हैं। उधर कई परीक्षा केंद्रों पर जहां आवश्यक सुविधाएं अब तक नहीं उपलब्ध हो सकी हैं, वहीं तमाम दावे के बावजूद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 107 परीक्षा केंद्रों के सापेक्ष लगभग 30 केंद्रों के सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया जा सका है। इसके अलावा शौचालय, पेयजल, प्रकाश व फर्नीचर की भी समुचित व्यवस्था अब तक सभी परीक्षा केंद्रों पर नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि छह फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। इस बार कुल 86 हजार 644 छात्र छात्राएं परीक्षा में भाग ले रहे हैं। इसमें हाईस्कूल के 48 हजार 51 व इंटरमीडिएट के 38 हजार 593 छात्र छात्राएं शामिल हैं। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 47 वित्तविहीन हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए शासन स्तर पर विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देश दिए गए हैं, लेकिन उसका पूरा पालन करने को लेकर विभाग द्वारा आवश्यक कदम अब तक नहीं उठाया जा सका है। परीक्षा के लिए प्रवेशपत्रों का वितरण शुरू करने के निर्देश हैं, लेकिन ऐसा सोमवार 29 जनवरी से होना संभव नहीं। कारण यह कि सिर्फ 25 विद्यालय ही अब तक प्रवेशपत्र ले गए हैं। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्तर के कुल 338 विद्यालय हैं। इनमें से लगभग दो दर्जन विद्यालयों द्वारा ही अब तक प्रवेशपत्र ले जाया जा सका है। शिक्षा विभाग के अनुसार 25 जनवरी गुरुवार देर शाम प्रवेशपत्र जिला मुख्यालय पहुंचा है। सभी विद्यालयों को सूचित किया जा चुका है। एक दो-दिन में सभी प्रवेशपत्र का वितरण हो जाएगा।
विज्ञापन


जर्जर भवन बना है परीक्षा केंद्र
केस एक
स्थान-जीजीआईसी अकबरपुर
अकबरपुर नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिसका भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है। यहां आठ कक्षों में परीक्षा होनी है। सात कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जबकि एक कक्ष में नहीं लग सका है। सभी कक्षों के दरवाजे व खिड़कियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। ज्यादातर बेंच भी टूटी हुुई हैं। शौचालय तो है, लेकिन साफ सफाई न होने से पूरी तरह निष्प्रयोज्य है। पेयजल की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। दो हैंडपंप लगे हैं, इनमें से एक लंबे समय से खराब पड़ा है। प्रधानाचार्या शैफाली प्रताप ने बताया कि परीक्षा प्रारंभ होने तक सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी कक्षों में नहीं लग पाए सीसीटीवी कैमरे
केस दो
स्थान-नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज जलालपुर
विद्यालय में पेयजल व शौचालय की तो समुचित व्यवस्था है, लेकिन प्रकाश व्यवस्था सुचारु नहीं है। यहां लगा जनरेटर लंबे समय से खराब पड़ा है। परीक्षा को नकलविहीन निपटाने के लिए सीसीटीवी लगाने के आदेश का यहां समुचित पालन होता नहीं दिखा। हाईस्कूल के 650 व इंटरमीडिएट के 670 परीक्षार्थियों के 16 कक्षों में उनके बैठने की व्यवस्था है। मात्र 8 कक्षों में ही सीसीटीवी कैमरा लगा है। प्रधानाचार्य लखमीचंद्र ने बताया कि परीक्षा के अनुरूप कैमरे लग गए हैं।


पूरी हुईं तैयारियां
सभी 107 परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरा लग गया है। व्यक्तिगत दौरा कर भी इसकी तस्दीक की गई है। पेयजल, शौचालय, प्रकाश व बैठने की भी समुचित व्यवस्था केंद्रों पर है। यदि कहीं कुछ कमी है, तो उसे परीक्षा प्रारंभ होने पहले पूरा कर लिया जाएगा। -विनोद सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed