{"_id":"5a6cb0b64f1c1b8d268b69f7","slug":"151707276614-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान व घर का ताला तोड़कर लाखों की संपति पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान व घर का ताला तोड़कर लाखों की संपति पार
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। अलग अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने एक दुकान व एक घर से नकदी समेत लगभग पांच लाख रुपए का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ितों को सुबह हुई। पीड़ितों ने संबंधित थानों में तहरीर दी।
जलालपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर रोड़ स्थित गोयल पाइप फिटिंग सेंटर की दुकान है। दुकान मालिक विजय गोयल शुक्रवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोर दुकान की खिड़की तोड़कर अन्दर घुस गए और वहां मौजूद 30 हजार की नकदी समेत कम्प्यूटर मॉनीटर, एक लाख रुपए के पाइप और कई अन्य कीमती सामान पार कर दिया। शनिवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख वह सन्न रह गए। दुकान में रखा सामान गायब था। काउंटर में रखी नकदी भी गायब थी। पीछे लगी खिड़की टूट चुकी थी। पीड़ित ने जलालपुर थाने में घटना की लिखित तहरीर दी। एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि छानबीन की जा रही है। उधर मालीपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में बीती रात चोरों ने रामबरन जायसवाल के घर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद घर में रखी आलमारी, बाक्स आदि के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपए कीमत के जेवरात,20 हजार रुपए की नकदी के अलावा अन्य कीमती सामान पार कर दिया। सुबह उठने पर परिवारीजनों ने घर में रखा सामान बिखरा देखा तो उन्हें चोरी का अंदेशा हुआ। पीड़ित परिवार को करीब 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ। पीड़ित ने मालीपुर थाने में घटना की लिखित तहरीर दी है।