{"_id":"5a6cb0b44f1c1b92268b6af5","slug":"151707276375200-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5200 ग्रामीण आबादी को पाइप लाइन से मिलेगा शुद्ध पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5200 ग्रामीण आबादी को पाइप लाइन से मिलेगा शुद्ध पेयजल
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के दो गावों को एक पखवारे के भीतर ओवरहेड टैंक से पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी। पेयजल गुणवत्ता के संकट से जूझ रही भियांव ब्लॉक के पक्खनपुर गांव एवं जहांगीरगंज विकास खंड के मदैनिया गांव की लगभग 5200 आबादी को यह सुविधा मिलेगी। दोनों गावों में पेयजल की स्थिति ठीक नहीं थी। इसे देखते हुए ही यहां पानी की टंकी बनाने तथा ट्यूबवेल स्थापित कर घर-घर पाइपलाइन से पानी पहुंचाने का निर्णय लिया गया। लगभग ढाई करोड़ की लागत से यह कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जलनिगम के मुताबिक जल्द ही पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
जिले के भियांव विकास खण्ड के पक्खनपुर व जहांगीरगंज विकास खंड के मदैनिया गांव के ग्रामीणों के लिए खुशखबरी है। शुद्ध पेयजल की समस्या लगभग एक पखवारे में दूर होने वाली है। कारण यह कि लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से दोनों गांवों में ओवरहेड टैंक लगभग बनकर तैयार है। टेस्टिंग के बाद संबंधित गांव के घर घर वाटर सप्लाई शुरू कर दिया जाएगा। पेयजल की गुणवत्ता से जूझ रहे 2400 आबादी वाले पक्खनपुर व 2850 आबादी वाले मदैनिया गांव के ग्रामीणोें की समस्या को देखते हुए जलनिगम ने ओवरहेड टैंक की स्थापना के लिए लगभग दो वर्ष पूर्व शासन को प्रस्ताव भेजा था। आवश्यक प्रक्रिया के बाद दोनों गावों में ओवरहेड टैंक , ट्यूबवेल, पंपहाउस व पेयजल पाइप लाइन की मंजूरी शासन से मिल गई। इसके बाद पेयजल ग्रामीण योजना के तहत भियांव ब्लॉक के पक्खनपुर में 98 लाख 73 हजार रुपये, जबकि जहांगीरगंज विकास खण्ड के मदैनिया गांव में 1 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। मौजूदा समय में निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरहेड टैंक की स्थापना से शुद्ध पेयजल का संकट दूर होगा। दरअसल हैंडपंप से प्राप्त होने वाले पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। इसके चलते ग्रामीणों के समक्ष पेयजल को लेकर समस्या हो रही थी। उधर जल निगम के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि काम लगभग हो चुका है। गांव में पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। इसे देखते हुए ही यहां बोरिंग कराकर पानी की टंकी लगवाने तथा पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति का प्रस्ताव भेजा गया था। इसी के अनुरूप काम कराया जा रहा है, जो लगभग पूरा हो चुका है।
एक पखवारे में शुरू होगी आपूर्ति
पक्खनपुर व मदैनिया गांव में ओवरहेड टैंक की स्थापना करा दी गई है। एक पखवारे के भीतर पाइप लाइन के माध्यम से दोनों गांव में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। -महेंद्र राम, अधिशासी अभियंता जलनिगम