फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताब को आज भिडे़ंगी उतराखंड व गोरखपुर की टीम

महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताब को आज भिडे़ंगी उतराखंड व गोरखपुर की टीम

Mon, 22 Jan 2018 10:04 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताब को आज भिडे़ंगी उतराखंड व गोरखपुर की टीम
अंबेडकरनगर। जिले के पहले महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन हुए दो अलग-अलग मुकाबलों में लखनऊ व आगरा की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत लिए। मंगलवार 23 जनवरी को उत्तराखंड व गोरखपुर टीमों के बीच फाइनल मुकाबले हाेंगे। इससे पहले सोमवार को दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ टांडा विधायक संजू देवी ने किया। उन्होंने बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे प्रयासों को मील का पत्थर बताया।
विज्ञापन

बीएन इंटर कॉलेज के मैदान में जिले के पहले महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन युवाओं की भारी भीड़ जुटी। दूसरे दिन का पहला मुकाबला लखनऊ व उत्तराखंड टीम के बीच हुआ। पहले दिन टॉस जीतकर लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 104 रन बनाए। उत्तराखंड की टीम निर्धारित ओवर में सिर्फ 101 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 104 रन बनाए। जवाब में 19.1 ओवर में ही आगरा की टीम ने 6 विकेट पर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

इससे पहले दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ टांडा विधायक संजू देवी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने पूर्व सांसद स्व. रामप्यारे सुमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद ऐसे समाजसेवी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर ही सभी को आगे बढ़ना होगा। विशिष्ट अतिथि टीएन पीजी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रमेश पाठक व विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्त ने महिला क्रि केट टूर्नामेंट आयोजन के लिए आयोजक मंडल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से ही खेलों के प्रति बालिकाओं की रुचि बढे़गी। इससे पहले आयोजक मंडल की संयोजक रीता प्रकाश मणिकर्णिका व सहसंयोजक राजन सुमन ने कहा कि जिले में बेटियों की बेहतरी के लिए वे सब पहले भी काम करते रहे हैं और आगे भी पूरी ईमानदारी से ऐसे ही प्रयास होंगे। प्रतियोगिता में अंपायरिंग आनन्द सिंह, सुधीर चतुर्वेदी, शशिभूषण पांडेय व पिंकू यादव ने की। कमेंट्री का जिम्मा अजय श्रीवास्तव व विक्रम सिंह ने सम्हाला। इस मौके पर अकबरपुर कोतवाल मनोज पंत, सामाजिक कार्यकर्ता अलका सहाय, अर्चना गुप्ता, अभिषेक निगम, कांग्रेस नेता डॉ. विजयशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे। इस बीच प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार 23 जनवरी को फाइनल में बेहतर रन औसत के आधार उत्तराखंड व गोरखपुर टीम के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed