फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   उल्लास से मना बसंत पंचमी पर्व, हुए विविध आयोजन

उल्लास से मना बसंत पंचमी पर्व, हुए विविध आयोजन

Mon, 22 Jan 2018 10:04 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
उल्लास से मना बसंत पंचमी पर्व, हुए विविध आयोजन
अंबेडकरनगर। वसंतोत्सव के आगाज के साथ ही सोमवार को जिले में वसंत पंचमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मना। मंदिरों व शिवालयों पर पूजन अर्चन के लिए जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी, वहीं पवित्र सरयू नदी के घाटों पर स्नान, पूजन व दान के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। घरों में लोगों ने भगवान सत्यनरायण की कथा सुनी, और प्रसाद का वितरण किया। शाम होने पर शहर से लेकर गांव तक में होलिका की प्रतीक रेड़ के पेड़ को लगाया गया। यहां पुरुषों ने पहुंचकर परंपरा का निर्वहन किया। दूसरी तरफ वसंतोत्सव के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न विद्यालयों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना हुई। हवन के साथ ही प्रसाद का वितरण हुआ। छात्र छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

सोमवार को अकबरपुर नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों तक में वसंत पंचमी का पर्व पूरे उल्लास के साथ मना। घरों में जहां सुबह से ही चहल पहल दिखी, वहीं मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी। श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर भगवान से परिवार व समाज के सुख शांति की कामना की। जिला मुख्यालय के गायत्री मंदिर परिसर में मंत्रों का जाप व हवन पूजन का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पुजारी विद्यासागर पांडेय ने बताया कि दोपहर बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed