{"_id":"5a64ce5b4f1c1b83268b5a60","slug":"15165560591840-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा से होकर गुजरेगा राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 40","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा से होकर गुजरेगा राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 40
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के टांडा से होकर गुजरेगा राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-40। फैजाबाद से शुरू होकर गाजीपुर तक सरयू नदी में बनने वाले इस जलमार्ग में जिले के टांडा में जलमार्ग स्टेशन भी बनेगा। संसदीय क्षेत्र की बात की जाए, तो फैजाबाद जिले के श्रंगीऋषि में भी ऐसा ही जलमार्ग बनाया जाएगा। इस जलमार्ग को देश के 106 नए जलमार्गों में शामिल किया गया है। जलमार्ग के लिए आवश्यक व्यवस्था को आवश्यक बजट की मंजूरी भी आगामी केंद्रीय बजट में मिल जाने की उम्मीद है। निश्चित तौर पर ऐसा होने के बाद जल परिवहन के माध्यम से सड़कों पर लोड कुछ हद तक कम हो सकेगा, जबकि सामानों को ढोने में आने वाले खर्च में भी कमी आएगी।
गौरतलब है कि सड़कों पर बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए ही केंद्र सरकार ने जलमार्गों की संख्या बढ़ाए जाने की तरफ प्रभावी कदम बढ़ाया है। एक वर्ष पहले जिले के दौरे पर आए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी बताया था कि फैजाबाद व अंबेडकरनगर से होकर राष्ट्रीय जलमार्ग का निर्माण कराया जाएगा। उधर बीते एक वर्ष के दौरान इस दिशा में केंद्र सरकार ने अपने कदम आगे बढ़ाए हैं। विगत दिनों जिन 106 नए जलमार्गों को चिंहित किया गया, उनमें अंबेडकरनगर से होकर गुजर रही सरयू नदी भी शामिल है। केंद्र सरकार ने तय किया है कि फैजाबाद के गुप्तार घाट से शुरू होकर माझीघाट गाजीपुर तक राष्ट्रीय जलमार्ग की स्थापना होगी। यह निर्णय इसलिए किया गया है, जिससे सड़कों पर बढ़ते बोझ को कम किया जा सके। साथ ही सामानों की ढुलाई में होने वाले खर्च में भी कमी लाई जा सके। इसी उद्देश्य को गति प्रदान करने के लिए ही पूरे देश में 100 से अधिक नए जलमार्गों को चिंहित करने के बाद उस पर आगे काम शुरू कराया गया है।
अंबेडकरनगर से होकर गुजरने वाले इस जलमार्ग को राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 40 का नाम दिया गया है। इसमें जिले के टांडा में सरयू नदी घाट पर जल स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है। जाहिर तौर पर इसका लाभ टांडा के वस्त्र उद्योग व्यापारियों के साथ ही अन्य लोग भी उठा सकेंगे। जिले के अन्य क्षेत्र के व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। संसदीय क्षेत्र की बात की जाए, तो फैजाबाद जिले के श्रंगीऋषि में भी सरयू नदी घाट पर ऐसा ही जलमार्ग स्टेशन तैयार होगा।
विज्ञापन
चल रहे हैं सभी जरूरी प्रयास
राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 40 से जुड़े कार्यों को अमलीजामा पहनाने के लिए केंद्र सरकार के आगामी बजट में धन स्वीकृति हो जाने की पूरी उम्मीद है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं जलमार्गों के निर्माण को लेकर अत्यंत गंभीर हैं। अंबेडकरनगर संसदीय क्षेत्र में श्रंगीऋिषि व टांडा जलमार्ग स्टेशन बनेंगे। इस मार्ग को जलमार्ग संख्या-40 का नाम दिया जा चुका है। अन्य औपचारिकताएं भी पूरी की जा रही हैं, जिससे धन आवंटन के बाद काम तेजी से शुरू हो सके। -हरिओम पांडेय, सांसद