फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   उतराखण्ड व गोरखपुर की टीम ने जीते पहले दिन के लीग मैच

उतराखण्ड व गोरखपुर की टीम ने जीते पहले दिन के लीग मैच

Mon, 22 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
उतराखण्ड व गोरखपुर की टीम ने जीते पहले दिन के लीग मैच
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज मैदान में रविवार से जिले के पहले महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ व्यापक उल्लास के साथ समारोहपूर्व हुआ। पूर्व सांसद रामपियारे सुमन की स्मृति में आयोजित आरपीएस क्रिकेट ट्रॉफी में पहले दिन हुए मैच में गोरखपुर व उत्तराखंड की टीम ने अपने अपने मैच जीते। इससे पहले प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सांसद हरिओम पांडेय ने किया। उन्होंने आयोजन को जिले की महिला खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर बताया।
विज्ञापन

रविवार को जनपद पहले महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का गवाह बना। उर्मिला सुमन फाउंडेशन के तत्वावधान में पूर्व सांसद स्व. रामपियारे सुमन की स्मृति में आयोजित आरपीएस ट्रॉफी का भव्य शुभारंभ रविवार को सांसद हरिओम पांडेय ने पूर्व सांसद रामपियारे सुमन के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। कहा कि इस प्रकार के आयोजन से महिलाओं में जागरूकता आएगी। आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए। संयोजिका रीता प्रकाश मणिकर्णिका ने कहा कि इस टूर्नामेंट से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। सहसंयोजक राजन सुमन ने कहा कि संस्था इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन आगे भी करती रहेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच लखनऊ व गोरखपुर के बीच हुआ। टॉस जीतकर गोरखपुर ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवर में टीम ने 6 विकेट खोकर 117 रन स्कोर बोर्ड पर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ टीम ने निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 87 रन ही बना सकी। गोरखपुर की कप्तान शिवप्रिया ने 40 गेंद में धमाकेदार 60 रन बनाए। उन्हें वूमेन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच उत्तराखंड व आगरा के बीच हुआ। इसमें उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट खोए 122 रन बना दिए। अंजली ने 56 व रेनू ने 44 रनों की पारी खेली। रजनी के 34 व नीलम के 38 रन के योगदान के बीच आगरा की टीम निर्धारित 16 ओवर में सिर्फ 105 रन ही बना सकी। इसमें अंजली को वूमेन ऑफ द मैच चुुना गया। अंपायर की भूमिका शशिभूषण पांडेय व अनुराग उपाध्याय, मैच रेफरी सुधीर चतुर्वेदी व स्कोरर की जिम्मेदारी आनंद सिंह ने संभाली। अजय श्रीवास्तव व विक्रम सिंह ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई। उद्घाटन मौके पर सीएमएस डॉ. पीएन यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानेंद्र पांडेय, रामप्रकाश वर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, मोहित राजपूत, प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


याद किए गए पूर्व सांसद सुमन
जिले के विकास पुरुष के तौर पर प्रसिद्ध रहे पूर्व सांसद स्व. रामपियारे सुमन के नाम पर हो रही इस प्रतियोगिता के दौरान उन्हें शिद्दत से याद किया गया। कार्यक्रम स्थल पर रखी उनकी प्रतिमा पर लोगों ने भावपूर्ण ढंग से माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। जिले के विकास को लेकर उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी भी उनकी पुत्री रीता प्रकाश मणिकर्णिका व पुत्र राजन सुमन द्वारा बीच बीच में लोगों को याद दिलाई जाती रही।


आज होंगे यह मैच
महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले जाएंगे। आयोजन समिति के सहसंयोजक राजन सुमन ने बताया कि सोमवार को लखनऊ व उत्तराखंड तथा आगरा व गोरखपुर टीमों के बीच होंगे। बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed