फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   497 स्थानों पर लाउडस्पीकर की अनुमति

497 स्थानों पर लाउडस्पीकर की अनुमति

Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
497 स्थानों पर लाउडस्पीकर की अनुमति
टांडा। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद तहसील क्षेत्र के 497 स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति स्थानीय प्रशासन ने दी है। इसमें एक विद्यालय भी शामिल है। गौरतलब है कि लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुुए न्यायालय ने धार्मिक स्थलों से ध्वनि विस्तारक यंत्र उतारने का निर्देश दिया था। यह भी निर्देशित किया था कि अनुमति के बाद ही इसका प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 15 जनवरी अंतिम तिथि का निर्धारण किया गया था। हालांकि बाद में इसे बढ़ाकर 20 जनवरी तक कर दिया गया था। न्यायालय के निर्देश के तहत तहसील क्षेत्र के 497 स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग करने की अनुमति स्थानीय प्रशासन ने दी है। इसमें एक विद्यालय शामिल है। एसडीएम नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में 119, अलीगंज थाना क्षेत्र में 56, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में 130 व हंसवर थाना क्षेत्र में 101 धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग करने की अनुमति प्रदान की गई है। बसखारी विकास खंड के एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी को भी लाउडस्पीकर का प्रयोग करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed