{"_id":"5a6228834f1c1b87268b54b3","slug":"15163825289-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले घने कोहरे से मुश्किल, फिर खिली धूप से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले घने कोहरे से मुश्किल, फिर खिली धूप से मिली राहत
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में ठंड का सितम जारी है। सुबह दस बजे तक घना कोहरे होने की वजह से दृश्यता बहुत कम रही। करीब11 बजे तक मौसम साफ हुआ। घर की छतों में लोग धूप सेंकते नजर आए। धूप निकलने के बाद खरीदारों की भीड़ उमड़ने से बाजार भी गुलजार हो गए। कड़ी धूप से दिन के तापमान में काफी इजाफा हुआ लेकिन सर्द हवाओं की वजह से रात का तापमान गिर गया। शुक्रवार को 1.5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने लोगों को खूब कंपकंपाया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिगी अधिक 25.5 रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 4.5 रहा। अधिकतम आर्र्दता 97 प्रतिशत व न्यूनतम 37 प्रतिशत रही। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि आगामी तीन दिन तक सुबह-शाम कोहरा रहेगा लेकिन दिन में धूप से राहत मिलेगी। सर्द हवाओं से अभी निजात मिलने की संभावना नहीं है।
बीते दो दिनों से मौसम में आए बदलाव का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। गुरुवार को जहां दोपहर बाद धूप निकली थी, वहीं शुक्रवार को पूर्वाहह्न से ही तेज धूप निकली। इससे कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि गलन तब भी रकरार रही। मौसम साफ होने से जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारें गुलजार हो उठीं। बड़ी संख्या में लोगों ने बाजारों में पहुंचकर आवश्यक सामानों की खरीददारी की। कई दिनों के बाद बाजारों की रौनक वापस आने से दुकानदारों के भी चेहरे खिल उठे। उनका कहना था कि अब मौसम साफ हो जाता, तो ज्यादा अच्छा था। शहजादपुर के रेडीमेड कपड़ा व्यवसाई संदीप अग्रहरि ने कहा कि लगभग एक पखवारे बाद शुक्रवार को बाजार की रौनक वापस लौटी है। सराफा व्यवसाई अमरजीत सोनी ने कहा कि अब मौसम साफ हो जाता, तो ज्यादा अच्छा था। कई दिनों के बाद बाजार गुलजार हुए हैं।
इससे पहले सुबह एक बार फिर से समूचा जनपद घने कोहरे की चपेट में रहा। घने कोहरे व सर्द हवा चलने से लोग हांड़कपाऊ ठंड से ठिठुर उठे। सड़कों पर लोगों को वाहन लाइट जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ा। कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए जिला मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। इसके अलावा कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए छात्र छात्राओं को विद्यालय जाने को मजबूर होना पड़ा। दिनभर निकली धूप के बाद शाम होते होते एक बार फिर से घना कोहरा छा गया। इससे गलन बढ़ गई। नतीजा यह रहा कि आवश्यक कार्य निपटाने के बाद लोग जल्दी जल्दी अपने अपने घर चले गए। इससे समय से पहले ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया।