फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   खुशखबरी, अब रात्रिकालीन जाम से मिल सकेगी निजात

खुशखबरी, अब रात्रिकालीन जाम से मिल सकेगी निजात

Fri, 19 Jan 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खुशखबरी, अब रात्रिकालीन जाम से मिल सकेगी निजात
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर अब सायंकाल 8 बजे से लगने वाले मार्ग जाम के संकट से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने नई कार्ययोजना तैयार की है। अब शाम आठ बजे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों समेत ट्रैफिक व्यवस्था में लगे अन्य पुलिस कर्मियों व होमगार्डों की ड्यूटी समाप्त होने के बाद अगले तीन घंटे के लिए जाम का बड़ा सबब बनने वाले पुराने तहसील तिराहे पर 4 पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इसी अवधि में रात 8 बजे से 11 बजे तक फव्वारा तिराहा के निकट भी 2 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इस नई व्यवस्था से अब रात के समय कई घंटे तक लगने वाले जाम से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय पर लंबे समय से जाम की समस्या चली आ रही है। वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते अक्सर विभिन्न मार्गों पर जाम लगा रहता है। हालांकि पिछले कुछ समय से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने ट्रैफिक व्यवस्था संचालन के लिए अतिरिक्त होमगार्डों की ड्यूटी लगा रखी है। इससे दिन में लगने वाले जाम से काफी हद तक लोगों को राहत मिली है। पहले जहां जाम लगने पर गाड़ियां जल्दी आगे नहीं बढ़ पाती थीं, वहीं अब 20 से अधिक होमगार्डों की ड्यूटी लगने के चलते वाहनों के ज्यादा देर तक रुकने की नौबत नही उत्पन्न होती। ट्रैफिक संचालन में यातायात प्रभारी सुधांशू वर्मा के अलावा एक ट्रैफिक दीवान व 4 पुलिसकर्मी भी अपना योगदान दे रहे हैं। इन सभी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रात 8 बजे समाप्त हो जाती है। इसके बाद जिला मुख्यालय पर यातायात व्यवस्था बदहाल होने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके बाद ही नो इंट्री समाप्त होती है। नो इंट्री समाप्त होते ही बड़े वाहन एक साथ पुराने तहसील तिराहे की तरफ बढ़ते हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन


प्रभावी ढंग से लागू होगी नई व्यवस्था
शहजादपुर के फौव्वारा तिराहा से लेकर पुरानी तहसील तिराहा व फैजाबाद मार्ग पर शाम आठ बजे से रात 11 बजे तक भीषण जाम लगा रहता है। इसी समस्या से निपटने के लिए पुरानी तहसील तिराहे पर रात 8 बजे से 11 बजे तक 4 पुलिस कर्मियों कीड्यूटी लगा दी। इसके अलावा दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी फौव्वारा तिराहा पर लगा दी गई। जिससे दो तीन लाइन बनाकर बड़े वाहन पुराने तहसील तिराहे की तरफ न बढ़ सकें। इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाएगा। -संतोष कुमार मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed