फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   स्कूल परिसर में मूर्छित हुई छात्रा, हड़कंप

स्कूल परिसर में मूर्छित हुई छात्रा, हड़कंप

Thu, 18 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
स्कूल परिसर में मूर्छित हुई छात्रा, हड़कंप
हंसवर (अंबेडकरनगर)। घने कोहरे व सर्द हवाओं के बीच विद्यालय पहुंची कक्षा छह की छात्रा प्रार्थना स्थल पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। शिक्षकों ने उसे कमरे में ले जाकर तत्काल अलाव की व्यवस्था की। कुछ देर बाद उसकी तबियत में सुधार हुआ। बाद में सूचना पर पहुंचे घरवाले उसे लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

बताते चलें कि गुरुवार सुबह समूचा जनपद घने कोहरे व सर्द हवा की चपेट में था। विद्यालयों में अवकाश की घोषणा न होने से हाड़कंपाऊ ठंड के बीच छात्र-छात्राओं को विद्यालय जाने को मजबूर होना पड़ा। इसका खामियाजा भी कुछ बच्चों को भुगतना पड़ा। एक छात्रा ठंड लगने से बेहोश हो गई। जानकारी के अनुसार बसखारी विकास खंड के बनियानी गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा आंचल यादव (11) भी ठंड के बीच विद्यालय गई हुई थी। शिक्षण कार्य प्रारंभ होने से पहले प्रार्थना स्थल पर सभी छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। प्रार्थना शुरू ही हुई थी कि इसी बीच आंचल बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। प्रधानाध्यापक सियाराम कन्नौजिया व सहायक अध्यापिका अनारी देवी उसकी तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन

आननफानन उसे उठाकर एक कक्ष में ले गए। अलाव की व्यवस्था की गई। गर्मी लगने पर छात्रा को होश आया। उसने बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। इसी बीच जानकारी होने पर घरवाले भी विद्यालय पहुंच गए और उसे लेकर घर चले गए। प्रधानाध्यापक ने बताया कि छात्रा की स्थिति बाद में सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed