{"_id":"5a60d34c4f1c1ba3268b515b","slug":"15162951779-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालपुर से नोनहर तक सड़क की चौड़ाई होगी दोगुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालपुर से नोनहर तक सड़क की चौड़ाई होगी दोगुनी
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के वाशिंदों के लिए खुशखबरी है। जलालपुर नगर से नोनहर तक लगभग 14 किमी लंबे मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण लगभग एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। एक वर्ष में जब यह सड़क लगभग 32 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगी, तो इसकी चौड़ाई साढ़े तीन मीटर से बढ़कर सात मीटर हो जाएगी। इससे आवागमन में लोगों को व्यापक सुविधा हो सकेगी। विधायक जलालपुर रितेश पांडेय के अनुसार मालीपुर से रामगढ़ तक के शेष मार्ग को भी इसी मानक के अनुरूप निर्मित कराया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर पर आवश्यक प्रयास चल रहे हैं।
गौरतलब है कि मालीपुर से जलालपुर तहसील मुख्यालय होते हुए रामगढ़ तक का लगभग 33 किमी लंबा मार्ग अत्यंत बदहाल व संकरा है। इस पूरे मार्ग की मरम्मत के लिए लंबे समय से प्रयास चल रहे हैं। बीते दिनों विधायक जलालपुर रितेश पांडेय ने लोकनिर्माण मंत्री से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। बाद में इस मार्ग को केंद्रीय मार्ग निधि योजना अंतर्गत चयनित कर लिया गया। हालांकि पूरी लंबाई के मार्ग निर्माण को अनुुमति बजट अभाव में नहीं मिल पाई। प्रयास हुआ कि जलालपुर से मालीपुर तक या फिर जलालपुर से रामगढ़ तक के मार्ग निर्माण के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को मंजूरी मिल पाए, लेकिन यह भी नहीं हो पाया। शासन स्तर से बीते दिनों लगभग 14 किमी लंबे मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की मंजूरी 31 करोड़ 55 लाख की लागत वाले कार्य के अनुरूप दी गई। गत दिवस मार्ग निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। निर्माण का जिम्मा विजय कांस्ट्रक्शन कंपनी लखनऊ को मिला है।
इस मार्ग के निर्माण का कार्य अब लगभग एक सप्ताह के भीतर शुरू करने की तैयारी लोकनिर्माण विभाग ने पूरी कर ली है। इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यदायी संस्था के कर्मचारी भी यहां पहुंचने लगे हैं। जल्द ही यह कार्य शुरू होगा। सड़क का निर्माण फिलहाल जलालपुर नगर के रामगढ़ रोड़ पर नगर सीमा से सीसी रोड समाप्त होने के बाद से लगभग 14 किमी दूर नोनहर तक होगा। इस दूरी में सड़क की मौजूदा चौड़ाई लगभग साढ़े तीन मीटर है, जो निर्माण पूरा होने पर सात मीटर चौड़ी हो जाएगी। जाहिर तौर पर इसके बाद तहसील क्षेत्र के हजारों लोगों को प्रतिदिन आवागमन में व्यापक सुविधा हासिल हो सकेगी।
विज्ञापन
शेष मार्ग का भी होगा निर्माण
मैंने मालीपुर से रामगढ़ तक के पूरे मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव शासन को दिया था। पूरा प्रयास था कि एक साथ ही यह मार्ग दुरुस्त हो जाए। फिलहाल 14 किमी मार्ग बेहतरी की सफलता मिली है। आगे इस पूरे मार्ग को चौड़ा व बेहतर कराने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए जिस भी निधि व योजना की जरूरत महसूस हुई, उसे लागू कराया जाएगा। -रितेश पांडेय, विधायक जलालपुर
गुणवत्तापूर्ण ढंग से होगा कार्य
14 किमी लंबे मार्ग के चौड़ीकरण व सुदूढ़ीकरण का कार्य लगभग एक वर्ष में पूरा हो जाएगा। निर्माण कार्य छह सात दिन में शुरू करने की तैयारी है। गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण पूरा कराया जाएगा। सड़क की चौड़ाई भी लगभग दोगुनी हो जाएगी। -शशिपाल बौद्ध, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी