फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   डीएम व एसपी की मौजूदगी में हटा चकमार्ग से अतिक्रमण

डीएम व एसपी की मौजूदगी में हटा चकमार्ग से अतिक्रमण

Thu, 18 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
डीएम व एसपी की मौजूदगी में हटा चकमार्ग से अतिक्रमण
भीटी/जलालपुर (अंबेडकरनगर)। डीएम व एसपी के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को भीटी तहसील के अढ़नपुर गांव पहुंचकर चकमार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। मार्ग के बीच में आवागमन में बाधक बन रहे एक पेड़ को भी अधिकारियों ने मौजूदगी में कटवा दिया। इस बीच जलालपुर तहसील अंतर्गत भिसवा चितौना निवासी एक सीआरपीएफ सिपाही ने गांव में एंटी भू-माफिया टीम द्वारा अतिक्रमण हटवाने में मनमानी की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की है।
विज्ञापन

भीटी प्रतिनिधि के अनुसार डीएम अखिलेश सिंह व एसपी संतोष कुमार मिश्र ने गुरुवार को टीम के साथ भीटी क्षेत्र का दौरा किया। अढ़नपुर गांव पहुंचकर चकमार्ग की पैमाइश कराकर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया। मार्ग के बीच में स्थित जामुन के एक पेड़ को भी अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में कटवा दिया, जिसके कारण लंबे समय से आवागमन में गतिरोध हो रहा था। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार भिसवा चितौना निवासी जम्मू-कश्मीर में तैनात आरपीएफ सिपाही रघुवंश तिवारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर एंटी भू-माफिया टीम पर मनमानी का आरोप लगाया है। अवकाश पर घर आए रघुवंश ने कहा कि गांव में अस्पताल व घूर गड्ढा के लिए छोड़ी गई भूमि पर कुछ दबंग लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। टीम ने कमजोर लोगों का अतिक्रमण तो हटा दिया, लेकिन सार्वजनिक महत्व की इन भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। पत्र में इस तरह की मनमानी के जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। एसडीएम जलालपुर रमाशंकर ने कहा कि ऐसी कोई शिकायत संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed