फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ जिले में मना मकर संक्रांति का पर्व

हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ जिले में मना मकर संक्रांति का पर्व

Mon, 15 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ जिले में मना मकर संक्रांति का पर्व
अंबेडकरनगर। जिले में सोमवार मकर संक्रांति का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों में पूड़ी पकवान के साथ ही विशेष रूप से खिचड़ी बनायी गई। विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजन-अर्चन के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। जिला मुख्यालय के कई स्थानों पर खिचड़ी सहभोज भी आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगाें ने हिस्सेदारी की। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी खिचड़ी पर्व को लेकर खासा उल्लास दिखा। लोगों ने पूजन अर्चन के साथ ही स्नान दान कर भगवान सूर्य की विशेष अराधना की। इससे पहले कुछ क्षेत्रों में रविवार को ही मकर संक्रांति का पर्व मना लिया गया था। मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर बाजारों में चिउरा, लायी, तिलवा आदि की बिक्री भी पिछले कई दिनों से खूब चल रही थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मकर संक्रांति पर्व को खिचड़ी पर्व के नाम से भी जानते हैं। मान्यता है कि इस तिथि के बाद से दिन में वृद्धि और रात छोटी होने लगती है। परंपरा के तहत सोमवार को जिले में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य की आराधना की। सोमवार को इसी परंपरा का निर्वहन पूरी श्रद्धा व उल्लास के साथ हुआ। घरों में पूड़ी पकवान के साथ विशेष रूप से खिचड़ी बनी। विभिन्न देवी देवताआें के मंदिरों में श्रद्धालुआें ने पहुंचकर पूजन अर्चन भी किया। जिला मुख्यालय के पहितीपुर रोड पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन हुआ। यहां पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता के पति भाजपा नेता मनोज गुप्त भी मौजूद रहे। उन्होंने आयोजकों का उत्साहवर्धन किया, और मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विपिन सिंह की देखरेख में खिचड़ी भोज आयोजित हुआ। इसमें भी बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।
विज्ञापन

टांडा प्रतिनिधि के अनुसार मकर संक्रांति के मौके पर मोहल्ला हयातगंज में पवित्र सरयू नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर में पंडित अजीत द्विवेदी के संयोजन में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ समापन के बाद हवन एंव भगवान शिव की महाआरती तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजन मंडल से जुडे़ नवनीत जायसवाल, मोहित जायसवाल, डॉ अनुराग गुप्ता, अभिनव गुप्ता, आलोक सोनी, विकास अग्रवाल, श्रवण गुप्त, अनुपम जायसवाल, राकेश कन्नौजिया, विपुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पावन सरयू नदी में स्नान कर मंदिर में स्थापित विग्रहों का पूजन अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस पर्व पर खिचड़ी और तिल का विशेष महत्व है। क्षेत्र के श्रीतामेश्वरनाथ महादेव डुहिया, हनुमानगढ़ी घाट व राजघाट सहित अन्य घाटाें पर लोगाें की सुबह से भारी भीड़ रही। जलालपुर, बसखारी, आलापुर, बसखारी, भीटी, महरुआ व कटेहरी आदि क्षेत्रों में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed