{"_id":"5a564a244f1c1b273c8b5e88","slug":"15156046942010-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 करोड़ से बदलेगी जलालपुर नगर की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 करोड़ से बदलेगी जलालपुर नगर की सूरत
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर। नगर पालिका परिषद जलालपुर बोर्ड की बैठक में बुधवार को विकास कार्यों को लेकर जोर दिया गया। क्षेत्र में 10 करोड़ रुपए से विकास के कई प्रमुख कार्य कराए जाएंगे। इसमें ट्यूबवेल की स्थापना कराकर वाजिदपुर मोहल्ले को पेयजल आपूर्ति की सुविधा दिया जाना मुख्य रूप से शामिल है। इससे लगभग चार हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। तमसा नदी के पक्का व कच्चा घाट का सौंदर्यीकरण, पुलिस चौकी के निकट समरसेबलयुक्त स्नानगृह, कई मोहल्लों में इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण समेत कई मार्गों का पुनर्निमाण भी कराया जाएगा।
जलालपुर नगर क्षेत्र के वाशिंदों को नए वर्ष में विकास की कई प्रमुख सौगात मिलने वाली है। पालिका बोर्ड ने तय किया है कि पेयजल सुविधा से वंचित चल रहे वाजिदपुर मोहल्ले में ट्यूबवेल की स्थापना कराई जाएगी। गौरतलब है कि वाजिदपुर में बीते दिनों पेयजल पाइप लाइन बिछाई गई थी, लेकिन लोगों को पेयजल आपूर्ति का लाभ लगभग नहीं मिल पा रहा था। यहां सब्जी मंडी स्थित ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति जोड़ी गई थी। हालांकि वाजिदनगर मोहल्ला ऊंचाई पर होने के कारण स्थानीय नागरिकों को पानी नहीं मिल पा रहा था। इस समस्या को दूर करने के लिए पालिका बोर्ड ने वाजिदपुर में ट्यूबवेल की स्थापना कर उससे सीधे पेयजल आपूर्ति करने का निर्णय लिया है। इसका सीधा लाभ आने वाले कुछ दिनों में ही लगभग 4 हजार की आबादी को मिलेगा। पालिका बोर्ड ने तय किया है कि पुलिस चौकी के पीछे समरसेबलयुक्त स्नान गृह का निर्माण कराया जाएगा। ऐसा इसलिए जिससे स्वच्छ नगर की मुहिम को और मजबूती प्रदान की जा सके।
तमसा नदी के तट पर स्थित पक्का घाट के सौंदर्यीकरण को भी मंजूरी दी गई है। यहां आने वाले लोगों को मुश्किल न हो इसके लिए इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण भी कराया जाएगा। उर्दू बाजार स्थित नदी के कच्चे पुल घाट का निर्माण व सौंदर्यीकरण भी नगर पालिका प्रशासन कराएगा। लगभग तीन दर्जन जगहों पर मार्ग निर्माण व नाली निर्माण जैसे कार्यों को भी पालिका बोर्ड ने हरी झंडी दी है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों के भीतर ही जलालपुर नगर में विकास के कई बडे़ कार्य साकार होते दिखेंगे।
विज्ञापन
विकास कार्यों पर दिया गया जोर
नगर पालिका परिषद जलालपुर बोर्ड की बैठक में बुधवार को विकास कार्यों को लेकर जोर दिया गया। बैठक में विधायक जलालपुर रितेश पांडेय ने कहा कि सभी को मिलकर विकास सुनिश्चित कराना होगा। सांसद प्रतिनिधि कृष्ण गोपाल ने जलालपुर थाने के निकट सार्वजनिक शौचालय का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। अध्यक्ष ने कहा कि विकास के काम निष्पक्ष ढंग से तथा तेजी से सुनिश्चित कराए जाएंगे। कुल 10 करोड़ के कार्यों को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष फरजाना खातून व संचालन अधिशासी अधिकारी सुरेश मौर्य ने किया। बैठक में सभासद सरिता रमेश, शालिनी, परवीन, मेराज आलम, जीशान हैदर, अरूण कुमार, रजिया खातून, शब्बीर, मो. साजिद व अली अकबर आदि मौजूद रहे।