फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पांच में से दो निकायों पर जमाया बसपा ने कब्जा

पांच में से दो निकायों पर जमाया बसपा ने कब्जा

Sat, 02 Dec 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
पांच में से दो निकायों पर जमाया बसपा ने कब्जा
भाजपा व सपा को मिली एक-एक सीट, एक पर मिली निर्दलीय को जीत
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में जिले की पांच में से दो सीट पर बसपा, जबकि एक-एक सीट पर भाजपा व सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज करने की सफलता पायी। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली। पांचों निकाय में प्रत्याशियों की जीत के बाद उनके समर्थकों ने अबीर गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाया।

अकबरपुर में भाजपा प्रत्याशी सरिता गुप्ता ने जीत दर्ज की। जीत के जोश में किसी प्रकार का हंगामा न होने पाए इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के अत्यंत कड़े प्रबंध कर रखे थे। लगभग एक माह से चले आ रहे निकाय चुनाव का रोमांच शुक्रवार को परिणाम के साथ ही निपट गया।
विज्ञापन


अकबरपुर, टांडा व जलालपुर तहसील मुख्यालयों पर शुक्रवार सुबह से शुरू हुई मतगणना पर सभी की निगाहें टिकी थीं। दोपहर में सबसे पहले जलालपुर नगर परिषद का फैसला आया तो बसपा के लिए राहत की खबर आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती चरणों में आगे रहने व बाद के तीन चरण में पीछे रहने के बावजूद बसपा प्रत्याशी फरजाना खातून ने अंतत: जीत दर्ज कर ली। इल्तिफातगंज नगर पंचायत में भी बसपा प्रत्याशी शौकत जहां ने जीत दर्ज करने की सफलता पायी।

दो सीट पर जीत दर्ज करने के चलते ही बसपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखायी पड़ा। किछौछा में निर्दलीय प्रत्याशी शबाना ने भाजपा, सपा व बसपा जैसे दल के प्रत्याशियों को पीछे छोड़कर जीत दर्ज की, तो वहीं टांडा में सपा प्रत्याशी रेहाना अंसारी ने रिकॉर्ड मत के अंतर से अध्यक्ष पद पर कब्जा करने की सफलता पायी।

अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी सरिता गुप्ता ने अन्य दल के प्रत्याशियों को काफी पीछे छोड़ जीत दर्ज कर ली। सभी पांच निकाय में परिणाम घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। अबीर गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी गई।


कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। मिठाई वितरण का दौर भी खूब चला। इस बीच प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी कर रखे थे। मतगणना स्थलों के साथ ही संबंधित निकायों व सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस का कड़ा पहरा दिखा। मतगणना से लेकर जीत के जश्न का नियंत्रित दौर शांतिपूर्ण ढंग से निपट जाने पर पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed