{"_id":"5a21a04e4f1c1bd9798c02b8","slug":"151215329220-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांग रूम से पहले लगे चैनल की खोयी चाभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रांग रूम से पहले लगे चैनल की खोयी चाभी
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोड़ा गया ताला, 20 मिनट देरी से शुरू हुई मतगणना
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद के लिए पड़े मतों की गणना का कार्य शुक्रवार को 20 मिनट विलंब से शुरु हुआ। इसकी वजह स्ट्रॉंग रूम से पहले लगे एक चैनल गेट के ताले की चाभी खो जाना रही। बाद में संबंधित ताला तोड़े जाने के बाद स्ट्रॉंग रूम खोला गया। इससे मतगणना के इंतजार में बैठे अभिकर्ताओं में आक्रोश रहा।
शुक्रवार को अकबरपुर नगर पालिका की मतगणना निर्धारित समय से 20 मिनट बाद प्रारंभ हुई। दरअसल स्ट्रॉंग रूम में रखी मतपेटिकाओं को पीछे की गैलरी से बाहर निकाला जाना था। जब मतपेटी निकालने के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो पता चला कि गैलरी के चैनल गेट में लगे ताले की चाभी ही खो गई।
इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी डीएम को दी गई। डीएम के निर्देश के बाद मौके पर मौजूद एसडीएम व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में चैनल में लगा ताला तोड़ा गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटी मतगणना कक्ष में पहुंची। मतगणना शुरू होती, इससे पहले लाउडस्पीकर ही खराब हो गया।
विज्ञापन
उसे ठीक करने में कुछ समय लग गया। इस प्रकार की लापरवाही को लेकर अभिकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि ताले की चाभी का खो जाना बड़ी लापरवाही है। मामले में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उधर एसडीएम हरीराम ने बताया कि चैनल गेट की चाभी खो गई थी। इस पर ताला तोड़कर मतपेटिकाएं बाहर निकाली गईं।